फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said that the PM has given the country a Diwali gift in the form of GST reform, and congratulated

यूपी: सीएम योगी बोले पीएम ने जीएसटी रिफॉर्म के रूप में देश को दिया दिवाली गिफ्ट, शारदीय नवरात्रि की दी बधाई

Sun, 21 Sep 2025 09:16 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 21 Sep 2025 09:16 PM IST
सार

Reduced GST Rates: शारदीय नवरात्र कल से शुरू हो रहे हैं। कल से ही जीएसटी अपनी घटी दरों में लागू हो जाएगा। सीएम योगी ने इसे देश के लिए दिवाली तोहफा कहा है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi said that the PM has given the country a Diwali gift in the form of GST reform, and congratulated
पीएम मोदी और सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने जीएसटी दरों में सुधार को प्रधानमंत्री द्वारा देश की जनता को दिया गया दीपावली गिफ्ट बताया है। उन्होंने कहा कि इस सुधार से जहां आम लोगों के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं पर जीएसटी में भारी छूट दी गई है। वहीं, नशे और फिजूलखर्ची पर भारी टैक्स लगाया गया है। इसी तरह युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए बाइक, कार, घर, घर पर लगने वाले स्टील, सीमेंट आदि पर भी छूट दी गयी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के मौके पर सोमवार से देश भर में नए जीएसटी दर को लागू किया जा रहा है। इससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बातें रविवार को अपने सरकारी आवास पर नशा मुक्ति की जागरूकता के लिए ‘नमो मैराथन-नमो युवा रन’ का शुभारम्भ करने के बाद युवाओं को संबोधित करते हुए कही। नमो मैराथन कालिदास मार्ग से शुरू होकर 1090 चौराहे तक जाएगी। इस मौके पर जीएसटी की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से देश और प्रदेश का हर गरीब महंगाई से मुक्त और युवा सस्ते में शिक्षण सामग्री खरीद सकेगा। वहीं, हर व्यक्ति की खरीद की क्षमता बढ़ेगी, बाज़ार की ताकत बढ़ेगी, नए रोज़गार का सृजन होगा, व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी और रोज़गार के नये अवसर पर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह गरीब को राहत के साथ सामान्य उपभोक्ता को हर प्रकार की सुविधा से आगे बढ़ाते हुए व्यापारी के कल्याण के मार्ग से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में हर प्रदेशवासी को जीएसटी रिफॉर्म से अवगत कराना होगा। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा पूरे देश भर में 'सेवा पखवाड़ा' मना रही है। इस सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के धार से “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” थीम के साथ किया है। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि यदि नारी स्वस्थ होगी तो परिवार सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ला, डॉ. नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा शक्ति का नशे की ओर बढ़ना पतन का कारण

UP: CM Yogi said that the PM has given the country a Diwali gift in the form of GST reform, and congratulated
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक दिशा में बढ़ेगी तो राष्ट्र के लिए कल्याणकारी सिद्ध होगी, लेकिन यदि नशे की ओर मुड़ेगी तो उसका पतन निश्चित है। ‘नमो मैराथन’ के जरिए युवाओं से नशामुक्ति का आह्वान भी किया जा रहा है। सीएम ने ने कहा कि यह अवसर बुराइयों को समाप्त कर एक सशक्त और समर्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रतीक होगा। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और शालीनता के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया और कहा कि अनुशासन ही युवा की सबसे बड़ी ताकत है।

योगी ने शारदीय नवरात्रि की बधाई दी
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने रविवार को जारी बधाई संदेश में कहा कि 0सनातन धर्म की परंपरा में मां दुर्गा की उपासना का प्राचीन काल से ही अत्यधिक महत्व रहा है। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। यह चराचर जगत की आदि शक्ति हैं। इनके अनंत रूप हैं, लेकिन प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर आदि शक्ति चराचर जगत पर अपनी करुणा की वर्षा करती हैं। वर्ष में दो बार नवरात्रि का कार्यक्रम मातृ शक्ति के प्रति भारत की भावना का प्रभावी प्रतिनिधित्व करता है। शारदीय नवरात्रि का आयोजन, सभी प्रदेशवासियों के लिए शुभ एवं मंगलमय हो, यह मेरी कामना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed