फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi's Delhi visit intensifies discussions on cabinet expansion and organizational reshuffle

UP: सीएम योगी के दिल्ली दौरे से बढ़ा सियासी तापमान, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल की चर्चाएं तेज

Mon, 05 Jan 2026 10:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 05 Jan 2026 10:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिल्ली दौरे ने यूपी का सियासी पारा बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है इस दौरे पर सीएम योगी ने पीएम मोदी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल पर चर्चा की।

विज्ञापन
UP: CM Yogi's Delhi visit intensifies discussions on cabinet expansion and organizational reshuffle
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई भाजपा नेताओं से मुलाकात को भले ही शिष्टाचार भेंट बताया जा रहे है, लेकिन इस दौरे ने प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इन मुलाकातों की छाप योगी मंत्रिमंडल के विस्तार और भाजपा के प्रदेश संगठन में बदलाव पर भी दिख सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीएम की पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार के स्वरूप पर चर्चा हुई। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद संगठन में फेरबदल पर भी सीएम ने सुझाव रखे हैं। सीएम आवास पर हाल ही में सरकार और संगठन के पदाधिकारियों वाली कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसे भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के लिए परिचयात्मक बैठक बताया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, पीएम मोदी से मुलाकात की...भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से भी मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - प्रदेश में मई-जून में शुरू होगा जनगणना का पहला चरण, छह लाख कार्मिकों की होगी तैनाती; जानिए डिटेल


सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और सांगठनिक फेरबदल पर चर्चा हुई थी, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली को भी दी गई। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में अब सीएम ने दिल्ली जाकर पीएम, गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय व कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर अपनी राय रखी है।

रिक्त छह पदों पर होगी ताजपोशी
सीएम योगी की मौजूदा टीम में 54 मंत्री हैं। छह पद खाली हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार में छह विधायकों को मंत्री बनाया जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई अन्य ओबीसी वर्ग के विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। हालांकि किसी का नाम स्पष्ट नहीं है, फिर भी भूपेंद्र चौधरी, पूजा पाल, महेन्द्र सिंह और मुकेश चौधरी समेत कई नाम चर्चा में हैं।

मंत्री पद के दावेदारों में बढ़ी बेचैनी
सीएम के दिल्ली दौरे ने मंत्री बनने का सपना देखने वाले विधायकों की बेचैनी बढ़ा दी है। कई विधायक तो पहले से दिल्ली में डेरा जमाए हैं। इनमें कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जो पहले तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर गड़ाए थे, लेकिन वहां पिछड़ने के बाद अब उनकी निगाह मंत्री पद पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed