फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi made this move regarding teachers and Shikshamitras, which could directly benefit them in these el

यूपी: शिक्षकों और शिक्षामित्रों को लेकर सीएम योगी ने इसलिए चला ये दांव, इन चुनावों में मिल सकता है सीधा फायदा

Sun, 22 Feb 2026 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 22 Feb 2026 07:58 AM IST
सार

Cashless medical treatment to teachers: सीएम ने जनवरी के अंत में बेसिक-माध्यमिक के 15 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की।

विज्ञापन
UP: CM Yogi made this move regarding teachers and Shikshamitras, which could directly benefit them in these el
योगी सरकार का फैसले से चुनावी लाभ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष के अंत में प्रस्तावित खंड-शिक्षक विधायक (एमएलसी), पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर पिच तैयार कर दी है। सीएम ने इन चुनावों से पहले लाखों शिक्षकों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बाद शिक्षामित्रों, अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा कर मजबूत पारी की शुरुआत की है।

विज्ञापन


सीएम ने जनवरी के अंत में बेसिक-माध्यमिक के 15 लाख शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा की। इसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे थे। साथ ही 1.68 लाख शिक्षामित्रों व अनुदेशकों का नौ साल का सूखा भी समाप्त किया है। इनके मानदेय में 80 फीसदी के भारी इजाफा की घोषणा को 2027 के चुनावी चौसर के लिए मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।
विज्ञापन


खंड शिक्षक व खंड स्नातक (एमएलसी) की 11 सीटों पर इसी साल दिसंबर में चुनाव होना है। बेसिक-माध्यमिक के राजकीय और वित्तविहीन स्नातक वाले काफी शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक खंड-शिक्षक के चुनाव में मतदाता हैं। खंड स्नातक में लगभग एक लाख शिक्षामित्र व लगभग 10 हजार अनुदेशक मतदाता हैं। इतना ही नहीं पंचायत चुनाव में भी यह शिक्षक गांव-गांव तक माहौल बनाने का काम करते हैं। ऐसे में कई वर्षों से लंबित मांगें पूरी होना सरकार के पक्ष में जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों की बढ़ी उम्मीद

एक के बाद एक शिक्षकों व शिक्षामित्रों की वर्षों से लंबित मांग पूरी होने के साथ ही 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों में भी उम्मीद जगी है। हाईकोर्ट से जीतने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रहे अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि सरकार उनके मामले में भी जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।

हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे
सरकार ने शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की कई साल से लंबित मांगों को पूरा किया है। कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलने व मानदेय बढ़ने से हमारे परिवार को बड़ी राहत मिलेगी। हम सरकार के साथ खड़े रहेंगे।- शिव कुमार शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ

सरकार की छवि बनती है इससे 
शिक्षक और शिक्षामित्र गांव-गांव से सीधे जुड़े होते हैं। ये सरकार की छवि को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि सरकार चुनाव के समय इनमें किसी तरह का असंतोष नहीं देखना चाहती है। ऐसे में यह निर्णय सरकार के पक्ष में जाएगा।- प्रो. सुशील पांडेय, राजनीतिक विशेषज्ञ, बीबीएयू अमेठी कैंपस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed