फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm yogi instructions related to kanwar yatra

यूपी सीएम का निर्देश- कांवड़ यात्रा में न बजें अश्लील गाने, कांवड़ियों के लिए विशेष सुविधाएं

Fri, 30 Jun 2017 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jun 2017 12:00 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi instructions related to kanwar yatra
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण तरीके से निकालने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व उत्तराखंड के डीजीपी के साथ इस बारे में बैठक की और कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियां समय से पूरी करने को कहा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। साथ ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हों। योगी ने कहा, कांवड़ यात्रा में व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि कांवड़ियों को बदलाव नजर आए। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आएगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान डीजे बजाने पर कहा, सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्थाओं का पालन करते हुए कांवड़ यात्रियों को एक निश्चित डेसिबल तक ही ध्वनि प्रसारकों की अनुमति दी जाए। बिना अनुमति किसी को डीजे आदि न बजाने दिया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डीजे पर फिल्मी, अश्लील व भड़काऊ गाने न बजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कांवड़ियों को अधिकारियों की ओर से जानकारी दी जाए कि वह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते। कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री स्तर पर पहली बार ऐसी बैठक की गई है।

महिला कांवड़ियों के ल‌िए खास व्यवस्था

up cm yogi instructions related to kanwar yatra
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी ने कहा, अन्य राज्यों से प्रदेश में आने वाले कांवड़ यात्रियों को सही जानकारी दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटे। सभी जिलों में जिला प्रशासन और थाने स्तर पर पहले से बैठक करके कार्ययोजना बना ली जाए और शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यात्रा मार्ग पर टैंकरों से साफ  पानी की व्यवस्था होना चाहिए। हैंडपंप चालू हालत में हों।

मुख्यमंत्री ने कहा, कांवड़ियों का पूरा ख्याल रखा जाए। उनके लिए लगे शिविरों और दूसरी दुकानों, होटलों, ढाबों में गुणवत्ता के साथ साथ निर्धारित दरों पर ही सामान उपलब्ध हों। एंबुलेंस और चिकित्सा सहायता शिविर लगाने व रोडवेज बसों का समय से संचालन कराने को भी कहा है। महिला कांवड़ियों के ठहरने के लिए महिला कैंप की व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, यात्रा मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए। ग्रामीण इलाकों के यात्रा मार्ग पर सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जिम्मेदारी ग्राम विकास विभाग की होगी। यात्रा मार्गोें पर दुर्घटना रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएं। सभी मार्ग गड्ढा मुक्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed