फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi gave instructions to start community restaurant, pay special attention to destitute, elderly and disabled

यूपी : सामुदायिक भोजनालय शुरू करने के सीएम योगी ने दिए निर्देश, निराश्रित, बुजुर्गों और दिव्यांगों पर भी विशेष ध्यान दें

Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 10 Jan 2022 12:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है, लेकिन तमाम लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। इनके खाने के लिए सामुदायिक भोजनालय शुरू किया जाए। निराश्रित लोगों, अकेले रह रहे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi gave instructions to start community restaurant, pay special attention to destitute, elderly and disabled
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि कोविड के मद्देनजर लोगों के खानपान का ध्यान रखा जाए। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें दोनों समय फूड पैकेट दिया जाएगा। इसके लिए सामुदायिक भोजनालय का संचालन शुरू किया जाए। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर कोविड की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन दिया जा रहा है, लेकिन तमाम लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है। इनके खाने के लिए सामुदायिक भोजनालय शुरू किया जाए। निराश्रित लोगों, अकेले रह रहे बुजुर्गों, दिव्यांगजनों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ऐसे लोगों के संक्रमित होने पर उनके साथ अतिरिक्त संवेदनशीलता का भाव रखा जाए। पुलिस, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके समुचित इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था करे। ठंड के दृष्टिगत रैन बसेरों में भी समुचित प्रबंध रखे जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  निगरानी समितियां गांवों में प्रधान के नेतृत्व में और शहरी वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में क्रियाशील रहें। घर-घर संपर्क कर बिना टीकाकरण वाले लोगों की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन


होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निरंतर रखें निगरानी
मुख्यमंत्री ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग, त्वरित ट्रीटमेंट और तेज टीकाकरण की नीति से प्रदेश में कोविड की स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि यह संक्रमण कम तीव्रता वाला और वायरल फीवर की तरह है। सामान्य मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सक की सलाह से अपना इलाज कर सकते हैं। लेकिन, हर स्तर पर सावधानी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की निरंतर निगरानी की जाए। विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को संक्रमण से बचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनकी निगरानी बढा़ई जाए। पॉजिटिव होने पर तत्काल मेडिसिन किट दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग नंबर जारी करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि होम आइसोलेशन, निगरानी समितियों से संवाद, एंबुलेंस की जरूरत और टेली कंसल्टेशन के लिए अलग- अलग नंबर जारी किए जाएं। जिले के कमांड सेंटर में चिकित्सकों का पैनल अनिवार्य रूप से रहे ताकि लोगों को टेली कंसल्टेशन की सुविधा मिल सके। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन में लगे कर्मियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर्स की श्रेणी में रखते हुए उन्हें भी प्रीकॉशन डोज दी जाएगी। इसकी पुख्ता तैयारी कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed