फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi gave instructions, 7000 buses will run from all the districts to take Sangam bath; Will operate ti

यूपी: सीएम योगी ने दिए निर्देश, संगम स्नान कराने के लिए सभी जिलों से चलेंगी 7000 बसें; 26 फरवरी तक होगा संचालन

Sun, 12 Jan 2025 08:22 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 12 Jan 2025 08:22 AM IST
सार

CM Yogi gave instructions: पूरे प्रदेश से महाकुंभ में स्नान करने वालों लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में सात हजार बसें चलाई जाएंगी। सीएम योगी ने यह निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi gave instructions, 7000 buses will run from all the districts to take Sangam bath; Will operate ti
सीएम योगी ने महाकुंभ मेले की तैयारियों का लिया जायजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश वासियों को संगम स्नान के लिए सभी जिलों से बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। वह शनिवार को उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ महाकुम्भ की तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। सीएम ने कहा कि इन बसों का संचालन पूरे महाकुंभ यानि 26 फरवरी तक किया जाए। वहीं, परिवहन निगम ने सीएम को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से प्रयागराज के लिए 7000 बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि महाकुंभ के प्रमुख स्नान के अवसर पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएं। सीएम ने नशे में बस चलाने वाले चालकों और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही निजी बस संचालकों द्वारा तय से अधिक किराये वसूलने पर भी कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। सीएम ने कहा कि महाकुंभ में आने वाले यात्रियों से अधिक किराए वसूली की शिकायतों पर फौरी तौर पर अंकुश लगाएं और किसी भी यात्री का आर्थिक दोहन न होने पाए।
विज्ञापन


बैठक में सीएम को महाकुंभ के लिए बसों के संचालन के साथ ही बसों में यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में की गई व्यवस्था की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज शहर के भीतर और मेला क्षेत्र तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें भी चलाई जा रही हैं। बैठक में परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह सहित परिवहन निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed