{"_id":"6a00b9e799e11d6cff03e307","slug":"up-cm-yogi-announces-tax-free-film-krishnavatharam-in-the-state-cm-and-governor-watch-the-film-together-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में टैक्स फ्री होगी फिल्म कृष्णावतारम, सीएम योगी ने की घोषणा; सीएम-राज्यपाल ने साथ में देखी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में टैक्स फ्री होगी फिल्म कृष्णावतारम, सीएम योगी ने की घोषणा; सीएम-राज्यपाल ने साथ में देखी फिल्म
Sun, 10 May 2026 10:31 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 10 May 2026 10:31 PM IST
सार
Film Krishnavataram: फिल्म कृष्णावतारम उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में रविवार को आयोजित फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन
लखनऊ में हुई फिल्म की स्क्रीनिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भगवान श्रीकृष्ण और उनकी पटरानियों में से एक सत्यभामा की कहानी पर बनी फिल्म कृष्णावतारम उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में रविवार को आयोजित फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद यह घोषणा की। राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण और जनप्रतिनिधियों के साथ यह फिल्म देखी। उन्होंने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि इस फिल्म को प्रदेश के हर जिले में दिखाने की व्यवस्था की जाए जिसे आज की युवा पीढ़ी भगवान श्रीकृष्ण और उनकी पत्नी सत्यभामा के बारे में विस्तृत जानकारी पा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन बिहारी लाल की जय और भारत माता के जयकारे से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा और संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के रूप में सत्यभामा का किरदार निभाने वाली कलाकार का नाम भी संस्कृति है, जिन्होंने इस भूमिका को बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि फिल्म की मुख्य पात्र संस्कृति राज्यपाल की नातिन हैं और किसी भी नानी के लिए इससे अद्भुत क्षण और कोई नहीं होगा कि पालन-पोषण कर जिस बच्ची को आगे बढ़ाया है, आज उसे इतना बेहतर काम करते हुए वे देख रहीं हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी ने कहा कि यह भारत की संस्कृति और परंपराओं से जुड़े इतिहास को समेटते हुए तथा पुरातन विरासत को मुख्य धारा में प्रस्तुत करने वाली फिल्म है। उन्होंने निर्माता-निर्देशक और फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और मंच पर उनका सम्मान भी किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपरा को लेकर ऐसी फिल्में बनानी चाहिए। इस अवसर पर विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और साहित्य, कला व संस्कृति से जुड़े कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन