{"_id":"59b7ca044f1c1bed7f8b6411","slug":"up-cm-yogi-adityanath-meets-akhada-parisad-president-narendra-giri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"14 फर्जी बाबाओं पर योगी सरकार करेगी कार्रवाई, आखाड़ा परिषद को मिला आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फर्जी बाबाओं पर योगी सरकार करेगी कार्रवाई, आखाड़ा परिषद को मिला आश्वासन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Sep 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
फर्जी बाबा
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के सदस्यों ने आज लखनऊ में सीएम से मुलाकात कर फर्जी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा कि सीएम योगी ने इस संबंध में आश्वासन दिया है। साथ ही अखाड़ा परिषद को अर्धकुंभ में संतों के आईकार्ड जारी करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दस सितंबर को इलाहाबाद में हुई अखाड़ा परिषद की बैठक में 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की गई थी।
2019 में होने वाले अर्धकुंभ की तैयारियों को लेकर भी सीएम ने आश्वासन दिया है। तैयारियों को लेकर जल्द ही सीएम विस्तार से मीटिंग करेंगे।
जूना अखाड़ा के महामंत्री महंत हरिगिरि ने कहा, ' अतिक्रमण की वजह से परिक्रमा ठीक से नहीं हो पाती है। सरकार इस दिशा में ध्यान दे और परिक्रमा को सुचारू रूप से होने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।'
विज्ञापन
महंत हरिगिरि ने कहा, सीएम को प्रस्ताव दिया गया है कि संगम और उसके आस-पास अस्थायी शौचालयों का निर्माण कराया जाए। साथ ही जहां सीता मां ने स्नान किया था, वहां बैराज बनाया जाए। समय-समय पर पानी छोड़ा जाए, ताकि संगम में पानी आता रहे। इस मुलाकात में 18 परिषदों के 28 संतों ने हिस्सा लिया।
ये रही 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट
14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट में आशराम बापू, राधे मां उर्फ सुखविंदर कौर, सच्चिदानंद गिरी उर्फ सचिन दत्ता, गुरमीत सिंह सच्चा डेरा सिरसा, ओम बाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा उर्फ निर्मलजीत सिंह, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ओम नमः शिवाय बाबा, नारायण साईं, रामपाल, कुशमुनि, स्वामी ब्रष्पद, मलखान गिरी है।