{"_id":"669bf0616c4624d7bf0e1377","slug":"up-cm-yogi-adityanath-issued-money-for-flood-effected-districts-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित 40 जिलों को जारी किये 120 करोड़ रुपए, 20 जिलों को पांच-पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित 40 जिलों को जारी किये 120 करोड़ रुपए, 20 जिलों को पांच-पांच करोड़
Sun, 21 Jul 2024 12:11 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:11 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य आपदा मोचक निधि से जिलों को धनराशि जारी की। यह धनराशि बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, परिवार को राहत सहायता देने, कृषि निवेश अनुदान समेत अन्य राहत कार्यों में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
बाढ़ के पानी में स्कूल और कॉलेज भी डूबे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
योगी सरकार ने बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, परिवार को राहत सहायता देने, कृषि निवेश अनुदान समेत अन्य राहत कार्यों के लिए अतिसंवेदनशील और संवेदनशील 40 जिलों को 120 करोड़ की धनराशि जारी की है। यह धनराशि योगी सरकार ने राज्य आपदा मोचक निधि से बाढ़ प्रभावित जिलों को आवंटित की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ से ज्यादा प्रभावित जिलों को 5 करोड़ जबकि सामान्य प्रभावित जिलों को एक-एक करोड़ की धनराशि आवंटित की है।
विज्ञापन
बाढ़ तैयारियों को पुख्ता करने के लिए पहले जारी किये थे 10 करोड़ रुपए
राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ प्रभावित इलाकों की खुद लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही समय-समय पर अधिकारियों को राहत कार्य संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए 40 जिलों को 120 करोड़ की धनराशि आवंटित की है। इससे पहले सीएम योगी ने बाढ़ तैयारियों को पुख्ता करने के लिए बाढ़ प्रभावित 24 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील जिलों को 10 करोड़ की धनराशि जारी की थी। सीएम योगी द्वारा 40 जिलों को आवंटित धनराशि को बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों, उनके परिजनों को सहायता धनराशि, क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा समेत अन्य राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
इन जिलों को जारी की गयी पांच-पांच करोड़ की धनराशि
लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोण्डा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया एवं उन्नाव।
विज्ञापन
इन जिलों को जारी की गयी एक-एक करोड़ की धनराशि
महराजगंज, बिजनौर, गाजीपुर, मऊ, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, संतकबीरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, हमीरपुर, गौतमबुद्धनगर, रामपुर, प्रयागराज, बुलंदशहर, मुरादाबाद, वाराणसी, लखनऊ एवं कासंगज।