{"_id":"66d604de2a7482ef810a008b","slug":"up-cm-yogi-adityanath-focus-on-districts-of-bypoll-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने उपचुनाव वाले जिलों में किया फोकस, अब सपा के गढ़ में करेंगे बड़ी घोषणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने उपचुनाव वाले जिलों में किया फोकस, अब सपा के गढ़ में करेंगे बड़ी घोषणाएं
Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 03 Sep 2024 12:03 AM IST
सार
भाजपा उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों को भी मैदान में उतार चुकी है। जबकि योगी ने खुद भी दो सीटों अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट की जिम्मेदारी ले रखी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा उपचुनाव वाले जिलों पर फोकस कर रहे हैं। सोमवार को मुरादाबाद में रोजगार मेला का हिस्सा बनने के बाद वह मंगलवार को मैनपुरी जाकर 361 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन
बता दें कि मुरादाबाद की कुंदरकी और मैनपुरी की करहल सीट पर उपचुनाव होना है। करहल सीट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई है। मंगलवार को योगी के मैनपुरी भ्रमण के कार्यक्रम से सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भाजपा उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों को भी मैदान में उतार चुकी है। जबकि योगी ने खुद भी दो सीटों अयोध्या की मिल्कीपुर और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट की जिम्मेदारी ले रखी है।
विज्ञापन
करहल सीट फतह करने के लिए तीन मंत्रियों जयवीर सिंह, योगेंद्र उपाध्याय और अजीत पाल को भी संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तीनों मंत्री मौजूद रहेंगे। इससे पहले योगी लखनऊ में सुबह सशस्त्र सैन्य समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद भाजपा के प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।