फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath becomes the first Chief minister who 8th time hoisted flag on Independence Day.

UP: 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण करने वाले प्रदेश के पहले सीएम बने योगी आदित्यनाथ

Fri, 16 Aug 2024 04:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Aug 2024 04:32 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के पहले ऐसे सीएम बन गए हैं जिन्होंने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आठवीं बार एक मुख्यमंत्री के रूप में झंडा फहराया। भाजपा ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति उत्तर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath becomes the first Chief minister who 8th time hoisted flag on Independence Day.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हो गयी है। सीएम योगी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने लगातर आठवीं बार स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहरण किया है। इस मौके पर भाजपा का कहना है कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रति उत्तर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। यह सीएम योगी द्वारा 25 करोड़ प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत रहने का परिणाम है कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने यह उपलब्धि जनता के विश्वास और अटूट प्रेम से हासिल हासिल की। 

विज्ञापन


वहीं सीएम योगी की इस उपलब्धि पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर योगी आदित्यनाथ ऑफिस से पोस्ट कर जानकारी दी गई। अपनी पोस्ट में योगी ऑफिस ने लिखा "25 करोड़ प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि और सुरक्षा के लिए अविराम साधनारत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस पद पर रहते हुए लगातार 8वीं बार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण किया है।"
विज्ञापन


योगी ऑफिस ने अपने पोस्ट में आगे लिखा "यह ऐतिहासिक उपलब्धि महाराज जी के प्रति उत्तर प्रदेश वासियों के अटूट विश्वास और समर्थन की परिचायक है। 'विकसित भारत' के निर्माण में देश के ग्रोथ इंजन के रूप में 'नए उत्तर प्रदेश' के अतुल्य योगदान को सुनिश्चित कर रहे महाराज जी का हार्दिक अभिनंदन। जय हिंद!"
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी की कार्यनिष्ठा का परिचायक है लगातार 8वीं बार ध्वजारोहण 
भाजपा ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने प्रदेश की जनता के उज्जवल भविष्य के लिए बिना रुके और थके काम शुरु कर दिया। सीएम योगी की कार्यनिष्ठा को देखते हुए प्रदेश की जनता ने वर्ष 2022 में उन्हें दोबारा समर्थन देते हुए उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना। आज देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य के मुख्य के रुप में सीएम योगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को सिद्धी तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed