फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Model Composite School is approved in these 32 districts of the state, these districts including Rae B

यूपी: प्रदेश के इन 32 जिलों में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत, रायबरेली, अमेठी साहित ये जिले हैं शामिल

Wed, 19 Feb 2025 07:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Feb 2025 07:34 AM IST
सार

CM Composite Vidyalaya: यूपी के 32 जिलों में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। इनमें एक से लेकर 12वीं कक्षाएं संचालित होंगी। 

विज्ञापन
UP: CM Model Composite School is approved in these 32 districts of the state, these districts including Rae B
यूपी में मॉडल कंपोजिट विद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में एक ही परिसर में प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। प्रदेश में प्रस्तावित 39 में से 32 जिलों में ये विद्यालय स्वीकृत हो गए हैं। लगभग 1000 करोड़ से इनका निर्माण कराया जाएगा। शासन ने अब तक नौ विद्यालयों के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है, जबकि बाकी प्रक्रिया में हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में मंडल मुख्यालयों को छोड़कर बाकी जिलों में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव है। ये विद्यालय परिषदीय या उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कैंपस में ही बनाए जाएंगे। यहां 30 क्लासरूम से युक्त बिल्डिंग बनाई जाएगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कक्षा एक से 12 तक की अलग-अलग कक्षाएं यहां चलेंगी।
विज्ञापन


हर विद्यालय का निर्माण लगभग 25 करोड़ की लागत से होगा। यहां डिजिटल एजुकेशन प्लेटफाॅर्म व डिजिटल लर्निंग के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जिन जिलों में ये विद्यालय स्वीकृत हुए हैं उनमें सीतापुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बाराबंकी, बिजनौर, महाराजगंज, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बुलंदशहर, लखीमपुर खीरी, बलिया, ललितपुर, हमीरपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, अमरोहा, जालौन, चित्रकूट, शाहजहांपुर, कौशांबी, मऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, चंदौली, गाजीपुर, कासगंज, संभल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पांच जिलों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत ओएनजीसी द्वारा इन विद्यालयों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें रामपुर, बहराइच, भदोही, हाथरस व बदायूं शामिल हैं। बजट स्वीकृत होते ही जल्द ही इन सभी विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

इन जिलों के लिए स्वीकृत हुआ बजट
लखीमपुर खीरी के लिए 23.83 करोड़, बुलंदशहर के लिए 24.38 करोड़, अमरोहा के लिए 23.86 करोड़, बिजनौर के लिए 23.26 करोड़, रायबरेली के लिए 24.11 करोड़, सीतापुर के लिए 23.95 करोड़, अमेठी में 23.51 करोड़, हरदोई के लिए 23.49 करोड़, महराजगंज के लिए 24.07 करोड़ बजट स्वीकृत करते हुए 50 फीसदी राशि जारी भी कर दी गई है।


इन विद्यालयों में होंगी ये सुविधाएं
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट क्लास, रोबोटिक्स व मशीन लर्निंग ट्रेनिंग, लैंग्वेज, मैथ्स, साइंस व कंप्यूटर लैब, मल्टीपरपज हॉल, खेलकूद का मैदान, मॉड्यूलर किचन डाइनिंग हॉल के साथ, सीसीटीवी कैमरे, सोलर पैनल जैसी सुविधाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed