{"_id":"6858e79bb0de20f13c09314c","slug":"up-cm-met-people-who-came-for-janta-darshan-said-civil-security-is-our-priority-gave-chocolates-to-childre-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जनता दर्शन में आए लोगों से मिले सीएम, कहा- नागरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; बच्चों को दी चॉकलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जनता दर्शन में आए लोगों से मिले सीएम, कहा- नागरिक सुरक्षा हमारी प्राथमिकता; बच्चों को दी चॉकलेट
Mon, 23 Jun 2025 11:05 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:05 AM IST
सार
CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर जनता दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग जिलों से आए लोगों की शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
जनता दर्शन में सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 'जनता दर्शन' किया। इस दौरान यहां प्रदेश भर से लगभग 65 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित के पास स्वयं पहुंचे, समस्या सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार विगत 8 वर्ष से इसी उद्देश्य से कार्य कर रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश-हर पीड़ित की समस्या पर करें तत्काल कार्रवाई
जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। जनता की समस्या सुनते हुए सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी।
विज्ञापन
बच्चों को दुलारा, चॉकलेट भी दी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' में आए बच्चों को दुलार किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। सीएम योगी ने चॉकलेट-टॉफी प्रदान कर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन