फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM declared 2016 will be farmers year.

यूपी के किसानों के लिए अखिलेश ने किया बड़ा ऐलान

Thu, 24 Dec 2015 02:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Dec 2015 02:57 AM IST
विज्ञापन
UP CM declared 2016 will be farmers year.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2016 को भी किसान वर्ष के रूप में मनाएगी। इस दौरान किसानों की आमदनी बढ़ाने और बिचौलियों को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। बिचौलिये खत्म हुए तो किसानों को धान का वाजिब दाम मिलने लगेगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को अपने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 113वें जन्म दिवस पर किसान सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सर्वाधिक उत्पादन, गैर परंपरागत खेती, पशुपालन और मछली पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वाले 40 किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


सर्वाधिक उत्पादन के लिए पहले, दूसरे और तीसरे पुरस्कार के रूप में क्रमश: 20, 15 और 10 हजार रुपये और प्रशस्ति दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन केवल किसान दिवस के रूप में मनाने का मौका नहीं है। इस दिन सभी को बुराइयां दूर करने का संकल्प भी लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 के सम्बंध में जल्द लेंगे फैसला

UP CM declared 2016 will be farmers year.

मुख्यमंत्री बोले, आजादी के बाद प्रदेश और देश में चौधरी साहब जैसा किसान नेता नहीं हुआ। उन्होंने आजीवन किसानों के लिए आवाज उठाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक किसान खुशहाल नहीं होंगे, देश और प्रदेश तरक्की के रास्ते पर नहीं चल सकता।

उन्होंने कहा कि किसानों के हक के लिए वर्ष 2015 को किसान वर्ष के रूप में मनाया। यह 2015 तक सीमित नहीं रहेगा। 2016 को भी किसान वर्ष के रूप में मनाएंगे। इस संबंध में जल्द फैसला लिया जाएगा।

विदेशी चीनी आने से प्रभावित हुए गन्ना किसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2012 में जब समाजवादी सरकार आई तक चीनी का भाव अच्छा था। इसलिए गन्ना मूल्य में 40 रुपये क्विंटल की वृद्धि की।

पुरानी सरकारों ने विदेशों से इतनी चीनी मांगी ली कि देश का बाजार खराब हो गया। चीनी के भाव गिरने से गन्ना किसान बहुत दुखी था। उन्हें राहत देने के लिए राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर मदद की। गन्ना मूल्य भुगतान के लिए बजट से तीन हजार करोड़ रुपये दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed