फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chunav Result 2024 Kishori Lal broke Rajiv Gandhi 1981 record became Amethi MP in just 32 days

UP: कांग्रेस के किशोरी लाल ने तोड़ा राजीव गांधी का ये रिकॉर्ड, महज 32 दिन में ही कर दिया ये काम

Mon, 10 Jun 2024 10:18 AM IST
शाहरुख खान इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी
इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jun 2024 10:18 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से अमेठी सीट से जीतने वाले किशोरी लाल ने राजीव गांधी का 1981 का रिकॉर्ड तोड़ा है। महज 32 दिन में ही किशोरी लाल अमेठी के सांसद बने हैं। राजीव गांधी ने 1981 और किशोरी लाल ने 2024 में नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया था।

विज्ञापन
UP Chunav Result 2024 Kishori Lal broke Rajiv Gandhi 1981 record became Amethi MP in just 32 days
UP Chunav Result 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी को लोकसभा चुनाव में भारी अंतर से हराने वाले कांग्रेस के किशोरी लाल ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने साल 1981 में हुए अमेठी के लोकसभा चुनाव के स्व. राजीव गांधी के एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। तब राजीव गांधी नामांकन के महज 39 दिन बाद सांसद बन गए थे। 
विज्ञापन


वहीं इस बार कांग्रेस के ही किशोरी लाल नामांकन के बाद महज 32 दिन में ही सांसद बन गए। संजय गांधी की विमान हादसे में मृत्यु के बाद अमेठी में 1981 में उपचुनाव हुआ था। तब राजीव गांधी पहली दफा चुनाव में उतरे थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


समाजसेवी व कांग्रेस नेता अनुपम पांडेय ने अपने पिता जगदीश पीयूष की किताब गांधी...गांधी...गांधी के हवाले से बताते हैं कि राजीव गांधी ने 1981 के उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन छह मई को सुल्तानपुर में पर्चा दाखिल किया था। 14 जून 1981 को आए नतीजे में राजीव गांधी भारी अंतर से चुनाव जीते थे। 

यानी यह चुनाव 39 दिन में जीता गया था। इस बार कांग्रेस ने नामांकन की आखिरी तारीख तीन मई की पूर्व संध्या पर किशोरी लाल का टिकट कन्फर्म किया। तीन मई को उन्होंने नामांकन किया। महज 32 दिन में वह सांसद बन गए।

1983 में अमेठी सियासत में किशोरी लाल ने रखा कदम
पंजाब के जालंधर निवासी किशोरी लाल का अमेठी से रिश्ता काफी पुराना है। उन्होंने पहली दफा 1983 में अमेठी की सियासत में कदम रखा था। वह कहते हैं, मैं गांधी परिवार से बहुत पहले से जुड़ा हुआ हूं। राजीव गांधी के कहने पर वह 1983 में पहली बार अमेठी आया। तबसे गांधी परिवार के साथ जुड़े रहकर अमेठी की जनता की सेवा कर रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed