यूपी: चौकीदार की गला रेतकर हत्या, छत पर मिला खून से लथपथ शव, हत्या का केस दर्ज
धर्मेंद्र ने पिता के मोबाईल पर काल की लेकिन फ़ोन बंद था। लिहाज़ा उसने कॉम्पलेक्स से कुछ ही दूरी पर स्थित शंभू ट्रेडर्स पर मौजूदा छोटे भाई गोविंद को मौक़े पर भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के गोसाईगंज के गौरिया रोड पर स्थित एक कॉम्पलेक्स के चौकीदार शिवराज (48) की रविवार रात सोते समय गलारेत कर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह कॉम्पलेक्स की छत पर खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। सूचना पाकर डीसीपी दक्षिणी विनीत जायसवाल,एडीसीपी शशांक सिंह,एसीपी प्रशिक्षु आईपीएस अमित कुमावत व इंस्पेक्टर फ़ील्ड यूनिट के साथ मौक़े पर पहुँचकर छानबीन की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, मृतक के बेटे धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ हत्या का केस दर्ज किया है।
एडीसीपी दक्षिणी शशांक सिंह के मुताबिक़ के मुताबिक़ गोसाईगंज के करीम खेड़ा निवासी शिवराज गौरिया रोड पर स्थित उषापति त्रिपाठी के कॉम्प्लेक्स में रात को चौकीदारी करता था। शिवराज के बड़े बेटे धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता रात को चौकीदारी करने जाते थे और अगले दिन सुबह सात बजे तक घर वापस आ जाते थे। रोज़ की तरह रविवार की रात को भी उसके पिता कॉम्प्लेक्स पर गए थे। लेकिन सोमवार को सुबह वापस नहीं लौटे।
धर्मेंद्र ने पिता के मोबाईल पर काल की लेकिन फ़ोन बंद था। लिहाज़ा उसने कॉम्पलेक्स से कुछ ही दूरी पर स्थित शंभू ट्रेडर्स पर मौजूदा छोटे भाई गोविंद को मौक़े पर भेजा। करीब दस बजे गोविंद कॉम्प्लेक्स की छत पर पहुँचा तो पिता का शव देख उसके होश उड़ गए। हत्यारों ने धारदार हथियार से शिवराज की गला रेतकर मार डाला। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान थे। गोविंद की सूचना पर परिजन मौक़े पर पहुँचे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। डीसीपी समेत दक्षिणी ज़ोन के अफ़सर गोसाईंगंज इंस्पेक्टर दिनेश चन्द्र मिश्रा और फ़ील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।
अधिकारियों ने मौक़े पर छानबीन करने के साथ ही परिजनों से घटना की जानकारी ली। हालाँकि परिजनों ने अफ़सर से किसी से भी कोई रंजिश न होने की बात कही। पुलिस को शव के पास बिस्तर पर बीड़ी का बंडल और सिगरेट की डिब्बी मिली है। जबकि छत पर ही कुछ दूरी पर मृतक का ख़ाली टिफ़िन और टूटा मोबाइल पड़ा था। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
हत्या का केस दर्ज,चार टीमे गठित
धारदार हथियार से चौकीदार की हत्या को अंजाम दिया गया है।मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात का खुलासा करने के लिए चार टीमे गठित की गई हैं। इसमें क्राइम टीम को भी शामिल किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में होंगे।- विनीत जायसवाल, डीसीपी दक्षिणी