फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief servicemen across the state staged a sit-in at ICDS headquarters, angry over promotion and non-availability of ACP

यूपी : प्रदेश भर की मुख्य सेविकाओं ने आईसीडीएस मुख्यालय पर दिया धरना, पदोन्नति और एसीपी का लाभ न मिलने से हैं नाराज

Fri, 10 Dec 2021 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 10 Dec 2021 07:20 PM IST
सार

एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने बताया कि मुख्य सेविकाओं को पिछले 12 सालों से बाल विकास परियोजना अधिकारियों के पद पर प्रोन्नति नहीं दी गई है। जबकि प्रोन्नति कोटे के यह पद काफी दिनों से रिक्त हैं। इसी प्रकार करीब 5 वर्षों से एसीपी का लाभ भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
UP: Chief servicemen across the state staged a sit-in at ICDS headquarters, angry over promotion and non-availability of ACP
लखनऊ में धरने पर बैठी मुख्य सेविकाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पदोन्नति और एसीपी का लाभ देने की मांग को लेकर पिछले एक सप्ताह से आंदोलनरत प्रदेश भर की मुख्य सेविकाओं ने शुक्रवार को आईसीडीएस मुख्यालय पर धरना दिया। अब तक उनका आंदोलन जिलेवार चल रहा था। आंदोलन के बाद भी निदेशक आईसीडीएस द्वारा उनकी मांगों का निस्तारण करने के संबंध में कोई पहल नहीं किए जाने से नाराज मुख्य सेविकाओं धरने के कार्यक्रम को अनवरत जारी रखने का एलान किया है।

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की सुपरवाइजर एसोसिएशन की अध्यक्ष रेनू शुक्ला ने बताया कि मुख्य सेविकाओं को पिछले 12 सालों से बाल विकास परियोजना अधिकारियों के पद पर प्रोन्नति नहीं दी गई है। जबकि प्रोन्नति कोटे के यह पद काफी दिनों से रिक्त हैं। इसी प्रकार करीब 5 वर्षों से एसीपी का लाभ भी नहीं मिला है। इससे मुख्य सेविकाओं में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि निदेशक आईसीडीएस की हठवादिता के चलते कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जब तक उनकी दो सूत्री मांगों का समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और अगर जरूरी हुआ तो बेमियादी हड़ताल की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed