फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chief Secretary reviewed Jewar Airport and given instruction for land acquisition soon

जेवर एयरपोर्ट: मुख्य सचिव ने की समीक्षा, बोले- जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं

Wed, 26 Sep 2018 04:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 04:27 AM IST
विज्ञापन
UP Chief Secretary reviewed Jewar Airport and given instruction for land acquisition soon

जेवर एयरपोर्ट का काम शुरू कराने की कवायद तेज हो गई है। शासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन को किसानों की सहमति से एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहीत करने को कहा गया है ताकि किसी तरह के  विवाद की स्थिति पैदा न हो। एयरपोर्ट के लिए राज्य सरकार द्वारा स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) का गठन किया गया है। एयरपोर्ट का निर्माण इसी की देखरेख में कराया जाएगा। एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी के साथ होने वाले एमओयू का मसौदा भी तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय की अध्यक्षता में जेवर एयरपोर्ट के गठित एसपीवी एनआईएएल की पहली बैठक मंगलवार को यहां हुई जिसमें भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों से कहा गया गया कि भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जल्द जारी कर दी जाए और किसानों की सहमति लेकर अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जाए। बैठक एयरपोर्ट के निर्माण के लिए कंपनी के चयन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। निर्माण करने वाली कंपनी के साथ किए जाने वाले एमओयू के मसौदे का मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया।
विज्ञापन


जेवर एयरपोर्ट के लिए नोडल एजेंसी बनाई गई यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को निर्माण कार्य धरातल पर उतारने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने बताया कि बैठक में एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने के संबंध में चर्चा हुई। भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली गई। अभी प्रारंभिक तैयारियां चल रही है। सारी तैयारियां हो जाने के बाद कार्य शुरू कराने के बारे में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्य सचिव होंगे निआल के चेयरमैन

नोएडा एयरपोर्ट के संचालन के लिए बनी कंपनी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (निआल) के चेयरमैन प्रदेश के मुख्य सचिव होंगे। कंपनी के सीईओ की जिम्मेदारी यीडा सीईओ संभालेंगे। मंगलवार को लखनऊ में हुई निआल की पहली वार्षिक आम सभा में यह निर्णय लिया गया। बुधवार को मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर के बाद इसकी अधिसूचना जारी होगी।

निआल की बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव ने की। नागरिक उड्डयन विभाग के सूत्रों ने बताया कि बैठक में चेयरमैन की नियुक्ति समेत कई फैसले हुए। प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद पांडेय इस कंपनी के पहले चेयरमैन बनेंगे। यमुना प्राधिकरण के सीईओ को इसका भी सीईओ बनाया जाएगा, जबकि नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ निदेशक होंगे। कंपनी के निदेशक मंडल में दस सदस्य होंगे।

सूत्रों ने बताया कि एयरपोर्ट संचालन के लिए बनी नियाल में जनपद के तीनों प्राधिकरणों की हिस्सेदारी रहेगी। कंपनी में सरकार और नोएडा प्राधिकरण का हिस्सा 37.5-37.5 प्रतिशत होगा, जबकि ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण 12.5-12.5 प्रतिशत के हिस्सेदार होंगे। इसी अनुपात में सभी को पैसा लगाना होगा। कंपनी ने एयरपोर्ट के लिए तैयार सोशल इम्पैक्ट असिस्मेंट (एसआईए) रिपोर्ट को भी अनुमोदित कर दिया है। अब जमीन अधिग्रहण के लिए शीघ्र ही अधिसूचना जारी हो जाएगी। 70 फीसदी से अधिक किसानों की सहमति पहले ही मिल चुकी है। इसके अलावा बैठक में कंसलटेंट कंपनी पीडब्ल्यूसी से कहा गया है कि एयरपोर्ट बनाने के कुछ और मॉडल का भी अध्ययन कर ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed