फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Chief Secretary Durga Shankar Mishra visit Ayodhya on Sunday.

अयोध्या: पूरा दिन नगर में बिताएंगे मुख्य सचिव, सुबह से ही कर रहे विकास योजनाओं का निरीक्षण

Sun, 06 Aug 2023 10:50 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 06 Aug 2023 10:50 AM IST
सार

यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को अयोध्या दौरे पर हैं। जहां वो विभिन्न विकास योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

विज्ञापन
UP Chief Secretary Durga Shankar Mishra visit Ayodhya on Sunday.
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रविवार की सुबह से ही अयोध्या में विकास योजनाओं का निरीक्षण शुरू कर दिया। उन्होंने अब तक राम कथा पार्क, कोरिया पार्क, राम की पैड़ी सहित राम पथ व भक्ति पथ का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव को सब कुछ ठीकठाक मिले इसलिए विभागीय अधिकारी तमाम व्यवस्थाओं को शनिवार से ही दुरुस्त करने में जुटे हुए थे। जो भक्ति पथ महीनों से अधूरा पड़ा हुआ था उस पर रविवार को पूरे दिन मजदूर मिट्टी व गिट्टियां डालकर रास्ते को बनाते नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में बदले तेवर और नई रणनीति के साथ तैयार हो रही कांग्रेस, 27 लोकसभा सीटों पर खास फोकस
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग: 446 करोड़ की लागत से संवारा जाएगा हाईवे, रास्ते में दिखेंगे राममंदिर से जुड़े प्रतीक


मुख्य सचिव ने राम पथ के निरीक्षण के दौरान अब तक के हुए कार्यों की जानकारी ली साथ ही चेताया की दीपोत्सव से पहले राम पथ दुरुस्त हो जाना चाहिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ही हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दरबार में माथा टेका और राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों की भी जानकारी ली।

मुख्य सचिव रविवार की शाम तक अयोध्या में रहेंगे और कई विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे। वे 11:30 बजे रामकथा संग्रहालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके योजनाओं की प्रगति भी जानेंगे। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed