फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP chief minister oath ceremony becomes power show of BJP.

भाजपा का 'पावर शो' बना सीएम का शपथ समारोह, एनडीए की भी ताकत बढ़ी

Mon, 20 Mar 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Mar 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
UP chief minister oath ceremony becomes power show of BJP.
शपथ समारोह का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

भाजपा ने नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच से देश में अपनी बढ़ती शक्ति का प्रदर्शन भी किया। मंच पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य आकर्षण का केंद्र थे।

विज्ञापन


वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मंच से देश में बढ़ती भाजपा की ताकत का संदेश दे रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती, लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्री कलराज मिश्र सहित मोदी मंत्रिमंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह पहला मौका था, जब किसी सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा ने अपनी शक्ति का इस तरह प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने एनडीए की मजबूती का दिया संदेश

UP chief minister oath ceremony becomes power show of BJP.

भाजपा के लिहाज से सबसे बड़ी जीत के जश्न में पार्टी ने केंद्र में एनडीए की मजबूती का भी संदेश दिया।

प्रदेश में सहयोगी अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख नेता ओम प्रकाश राजभर, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, वहीं भाजपा के समर्थित सरकार में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित अन्य मुख्यमंत्री मौजूद थे।

समारोह में जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती नहीं आई। भाजपा ने मंच से वर्ष 2019 में महागठबंधन के खिलाफ एनडीए की मजबूती का भी संदेश देने का प्रयास किया।

आडवाणी और जोशी भी रहे मौजूद

UP chief minister oath ceremony becomes power show of BJP.

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। मंच पर पहली पंक्ति में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पास आडवाणी व जोशी बैठे थे।

शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद भी लिया, लेकिन किसी ने भी मंच पर सार्वजनिक रूप से आडवाणी और जोशी का आशीर्वाद नहीं लिया। कार्यक्रम के दौरान आडवाणी और जोशी ही आपस में बातचीत करते दिखाई दिए।

तीन मुख्यमंत्री रहे मौजूद, माया ने बनाई दूरी
महंत आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में यूपी के तीन पूर्व मुख्यमंत्री मंच पर थे। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव मंच पर मौजूद थे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed