फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister gave instructions to make women police personnel beat in-charge in police stations

यूपी : मुख्यमंत्री ने थानों में महिला पुलिस कर्मियों को बीट इंचार्ज बनाने के दिए निर्देश

Fri, 30 Jul 2021 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Jul 2021 09:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ में विभागों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
UP: Chief Minister gave instructions to make women police personnel beat in-charge in police stations
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान’ में विभागों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अभियान का नोडल गृह विभाग को ही बनाने को कहा है। उन्होंने थानों में तैनात महिलाओं को बीट इंचार्ज बनाने और महिला सिपाहियों की संख्या भी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। वे शुक्रवार को अपने आवास पर मिशन शक्ति के तीसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि इस अभियान का समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसलिए इसे और प्रभावशाली तरीके संचालित किया जाएगा। महिलाओं की सहायता के लिए थानों में स्थापित हेल्पडेस्क को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए सीएम ने ‘1090 वीमेन पावर लाइन’ पर दर्ज शिकायतों का निस्तारण पीड़ितों की संतुष्टि के मुताबिक करने और उनसे नियमित समय पर फीडबैक लेने को भी कहा। इस मौके पर प्रमुख सचिव महिला कल्याण वी हेकाली झिमोमी ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण को लागू करने के संबंध में प्रजेंटेशन दिया। प्रजेंटेशन देखने के बाद सीएम ने अभियान से संबंधित विभागों की संख्या घटाकर अधिकतम 5 या 6 तक सीमित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें मुख्य रूप से गृह, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर विकास, महिला कल्याण और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को ही जोड़ने को कहा है।
विज्ञापन


सड़कों पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था हो
सीएम ने महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए लगाए गए सीसीटीवी को आपस में लिंक करने और निजी संस्थाओं, मॉल व कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी इनसे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सड़कों पर समुचित मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने और गृह विभाग को अभियान की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने भी दिया प्रजेंटेशन
एडीजी नीरा रावत ने वीमेन पावर लाइन से संचालित कार्यक्रमों का प्रजेंटेशन दिया। वहीं, आईजी लखनऊ रेंज लक्ष्मी सिंह ने मिशन शक्ति के तीसरे चरण के अभियान का प्रजेंटेशन देते हुए महिला अपराधियों के विरुद्ध की जाने वाली कार्रवाई का ब्योरा व महिला बीट पुलिस अधिकारियों की तैनाती समेत अन्य सुझाव दिए। अभियान से संबंधित एसीएस स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, एसीएस ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह, एसीएस उच्च शिक्षा मोनिका गर्ग और एसीएस माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने भी अपने-अपने विभागों के क्रियाकलापों की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed