फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Minister gave instructions, make portal for Tehsil level complaints, BDO, Tehsildar, SDM will rest at night at the deployment site

यूपी : मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, तहसील स्तर की शिकायतों के लिए बनाएं पोर्टल, अधिकारी तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करेंगे

Thu, 21 Apr 2022 01:11 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 21 Apr 2022 01:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री के समक्ष बुधवार को ग्राम्य विकास सेक्टर से जुड़े ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, राजस्व, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग की आगामी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।

विज्ञापन
UP: Chief Minister gave instructions, make portal for Tehsil level complaints, BDO, Tehsildar, SDM will rest at night at the deployment site
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग को निर्देश दिया है कि तहसील प्रशासन को जिम्मेदार, पारदर्शी, भ्रष्टाचार मुक्त करने तथा भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त करने के लिए पोर्टल विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके तहत 50 अधिकारियों का एक पैनल बनाएं जो भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करेंगे।

विज्ञापन


इसके अलावा सभी प्रकार के सर्टिफिकेट और वाद दायर करने की ऑनलाइन व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री के समक्ष बुधवार को ग्राम्य विकास सेक्टर से जुड़े ग्राम्य विकास विभाग, पंचायतीराज, राजस्व, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, नमामि गंगे एवं जलापूर्ति विभाग की आगामी योजनाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया।  
विज्ञापन


एनेक्सी स्थित कैबिनेट सभागार में आयोजित प्रस्तुतीकरण में मुख्यमंत्री ने सभी बीडीओ, तहसीलदारों और एसडीएम को अपने तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करने के निर्देश दिए है। जिससे जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण परिवार सर्वेक्षण के तहत प्रत्येक परिवार के सभी सदस्यों की आजीविका के स्रोत, माध्यमिक और सरकारी योजनाओं से लाभांवित परिवारों का सर्वे कराया जाएगा। इसके आधार पर आकांक्षी परिवारों के लिए विशेष प्रयास किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छह महीने में सर्वे कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाण पत्र आवेदन के 15 दिन की अवधि में जारी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एक चुनौती है, इसलिए इसे कंपोस्ट बनाने का प्रयास करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के तहत हर जिले में दो हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएं। प्रत्येक नर्सरी में 15 लाख पौधे तैयार किए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम दो ग्राम पंचायतों को मूलभूत सुविधाओं व विकास कार्यों से संतृप्त करते हुए मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित किया जाएगा। गांवों में अभियान चलाकर निर्विवाद वरासत के सभी मामलों में वरासत दर्ज की जाएगी।

जमीन पर कब्जा करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी और निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ  बिना भेदभाव के कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि पर भी अवैध कब्जों की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 13 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और डेढ़ लाख परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

एक लाख नए एसएचजी गठित होंगे
अवंतीबाई लोधी स्वयं सहायता समूह योजना के अंतर्गत आगामी छह महीने में 1 लाख नए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का गठन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के परिवारों में कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर उपलब्ध कराए जाएगा। आगामी दो वर्षों में कम से कम 30 हजार महिला मेटों को चयनित और प्रशिक्षित कर मनरेगा कार्यों से संबद्ध किया जाएगा। साथ ही हर गांव में एक आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। 


दो साल में बनेंगे 15 हजार खेल मैदान
सीएम ने कहा कि आगामी दो वर्ष में 15 हजार खेल के मैदानों का निर्माण और 30 हजार तालाबों के गहरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा छह माह के भीतर 1.50 लाख इज्जत घरों का निर्माण किया जाएगा। ओडीएफ  प्लस ग्राम योजना के हत 5,000 गांवों में कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed