{"_id":"56db52c44f1c1b012d8b4fd7","slug":"up-chief-minister-criticizes-union-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री अखिलेश ने की मोदी सरकार के बजट की आलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री अखिलेश ने की मोदी सरकार के बजट की आलोचना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 06 Mar 2016 03:12 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव बोले, बजट गरीब विरोधी व दिशाहीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना समिति के चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके लिए आठ मार्च को नामांकन व 16 मार्च को मतदान होगा।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ही इसमें वोट देते हैं और वे ही जिला समिति का चुनाव भी लड़ सकते हैं। हर जिले में एक जिला योजना समिति होती है। इसके अध्यक्ष उस जिले के प्रभारी मंत्री होते हैं। जबकि, सीडीओ सचिव और अर्थ व संख्या अधिकारी इसके संयुक्त सचिव होते हैं।
हर जिले में इस समिति के लिए सदस्यों की संख्या पहले से तय है। इनमें से सदस्यों का चुनाव होता है, जबकि कुछ सदस्य सरकार नामित करती है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत से चुने जाने वाले सदस्यों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। सूबे के 74 जिलों में 1435 सदस्यों के लिए यह चुनाव होगा। आठ मार्च को नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इसके बाद शाम चार बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने बताया कि 12 मार्च को 11 बजे से तीन बजे तक नाम वापसी होगी। फिर, 16 मार्च को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी व देर शाम तक सभी परिणाम घोषित हो जाएंगे।
विज्ञापन