फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chaos and scuffles at the Congress office; Syria and Imran Masood were in the area to take control.

कांग्रेस कार्यालय में हंगामा: धक्कामुक्की व जूते चले, पदभार ग्रहण करने पहुंचे थे आराधना मिश्रा व इमरान मसूद

Sun, 11 Oct 2026 04:16 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 11 Oct 2026 04:16 PM IST
सार

रविवार को कांग्रेस कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और सांसद इमरान मसूद पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोना ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

विज्ञापन
UP: Chaos and scuffles at the Congress office; Syria and Imran Masood were in the area to take control.
कांग्रेस कार्यालय में हुआ हंगामा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। कार्यक्रम के दौरान अजय राय के साथ एक महिला कांग्रेस नेता द्वारा कथित बदसलूकी किए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी फैल गई।

विज्ञापन


अजय राय नाराज होकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठ गए। इस दौरान समर्थकों के बीच हंगामा और धक्कामुक्की हुई और जूते चल गए। स्थिति को संभालने के लिए वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी अजय राय को मनाने में जुटे रहे। पदभार ग्रहण के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने की तैयारी थी, लेकिन अजय राय उसमें शामिल होने के लिए अंदर नहीं गए।
विज्ञापन




कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोलीं- देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा करना हर नागरिक और कार्यकर्ता का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह समय स्वागत या सम्मान समारोह का नहीं, बल्कि संघर्ष का है। कांग्रेस पार्टी का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक बलिदानों और संघर्षों से भरा रहा है। पार्टी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाए।

अध्यक्ष मोना ने विश्वास दिलाया कि सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 'इंडिया' गठबंधन के सभी सांसद व कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने संकल्प जताया कि जब तक संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित नहीं होते, यह लड़ाई जारी रहेगी।

मोना जी के नेतृत्व में प्रदेश में वापसी करेगी कांग्रेस
आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोदी तिवारी ने कहा कि मोना जी का पूरा जीवन कांग्रेस में बीता है। उन्होंने पंचायत सदस्य से लेकर विधायक और फिर प्रदेश में पार्टी के सर्वोच्च पद तक का रास्ता तय किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस प्रदेश में वापसी जरूर करेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed