फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chandrabhanu Paswan takes oath as MLA.

UP: मिल्कीपुर से जीते चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली, विधानसभा अध्यक्ष ने दिलाई शपथ

Tue, 18 Feb 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Feb 2025 02:11 PM IST
सार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट पर सपा प्रत्याशी को हराने वाले चंद्रभानु पासवान ने सोमवार को विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई।
 

विज्ञापन
UP: Chandrabhanu Paswan takes oath as MLA.
चंद्रभानु पासवान को शपथ दिलाते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता चंद्रभानु पासवान ने विधायक पद की शपथ ली। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से प्रारंभ हो गया है। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। सत्र का प्रारंभ राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ लेकिन हंगामे के कारण राज्यपाल अपना पूरा अभिभाषण नहीं पढ़ सकीं।
विज्ञापन


सदन में विपक्ष के इस व्यवहार की सत्ता पक्ष के लोगों ने आलोचना करते हुए इसे निंदनीय करार दिया। 

नेता प्रतिपक्ष ने दी सफाई, बोले- राज्यपाल के अभिभाषण में झूठे आंकड़े दिए गए
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडे ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि उनके अभिभाषण में जो पढ़ा जा रहा था, समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध किया। क्योंकि, उसमें झूठे आंकड़े दिए गए थे। मांग हो रही थी कि महाकुंभ की भगदड़ में जो मौतें हो रही हैं, उसके सही आंकड़ों को बताया जाए। राज्यपाल आधा भाषण छोड़कर चली गईं। हमें लगता है कि वे महाकुंभ में हुई घटनाओं से दुखी थीं, इसलिए उन्होंने पूरे भाषण को पढ़ा ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री बोले- विपक्ष का आचरण गैर जिम्मेदाराना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर कहा कि विपक्ष का आचरण गैर-जिम्मेदाराना है। राज्यपाल के अभिभाषण के माध्यम से प्रदेश में जो सरकार काम कर रही है, उसकी जानकारी दी जाती है। समाजवादी पार्टी का आचरण सदा ऐसा ही रहा है कि वे महामहिम राज्यपाल का आदर करने के बजाय हल्लाबोल करते हैं। समाजवादी पार्टी ने यह दिखा दिया कि वे एक जिम्मेदार राजनीतिक दल कम और अराजकता फैलाने वाला दल ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed