फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Centers will be built for Sanskrit board exams on the lines of UP Board, exams will be conducted under th

UP:यूपी बोर्ड की तर्ज पर संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनेंगे केंद्र, सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में एग्जाम

Sat, 16 Nov 2024 08:51 AM IST
रोहित मिश्र अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ
अक्षय कुमार, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 16 Nov 2024 08:51 AM IST
सार

Sanskrit Board Exam: संस्कृत बोर्ड से होने वाली परीक्षाओं में शासन ने गंभीरता दिखाई है। अब यूपी बोर्ड की तर्ज पर ही संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं प्रदेश में आयोजित की जाएंगी। 

विज्ञापन
UP: Centers will be built for Sanskrit board exams on the lines of UP Board, exams will be conducted under th
संस्कृत बोर्ड परीक्षा में बदले गए नियम। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

 प्रदेश में अब संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं के लिए भी यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण होगा। इसके लिए माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी की है। इसमें भी परीक्षा केंद्रों के लिए पहली प्राथमिकता राजकीय विद्यालयों को दी जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में संस्कृत शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है। 16 नए राजकीय संस्कृत विद्यालय खोलने की प्रक्रिया चल रही है। यही नहीं, कई जॉब ओरिएंटेड कोर्स भी शुरू किए गए हैं। अब इसकी बोर्ड परीक्षाओं में भी सख्ती शुरू की गई है। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने इसकी शुरुआत केंद्र निर्धारण से कर दी है।
विज्ञापन


परिषद के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक खुद या अपने अधीनस्थ राजपत्रित पदाधिकारियों की टीमों का गठन कर विद्यालयों का सत्यापन कराएंगे। इसमें सीसीटीवी कैमरे, वायर रिकॉर्डर, राउटर, डीवीआर, हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन, डबल लॉक अलमारी, बाउंड्रीवाल, क्लास रूम फर्नीचर आदि देखेंगे। परीक्षा के लिहाज से सुरक्षा मानकों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में राजकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद एडेड संस्कृत विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज और एडेड माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। बहुत जरूरी होने पर ही बेहतर संसाधन वाले वित्तविहीन संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा। हालांकि इसमें यह ध्यान रखा जाएगा, जो विद्यालय यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बने होंगे, वहां पर संस्कृत परीक्षा के केंद्र नहीं बनेंगे।

दिव्यांग छात्रों व बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा
डॉ. देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि केंद्र निर्धारण में यह जरूर ध्यान रखें, वहां परीक्षार्थियों की संख्या 500 से अधिक और 100 से कम न हो। अगर एडेड संस्कृत माध्यमिक विद्यालय का चयन परीक्षा केंद्र के लिए किया गया है तो दिव्यांग व बालिकाओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाए। ऐसा न होने पर उन्हें पास के परीक्षा केंद्र में समायोजित किया जाए।


जिले में 25 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण
परिषद ने जिला स्तर पर केंद्र निर्धारण के लिए डीआईओएस की अध्यक्षता में और मंडल स्तर पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में कमेटी बनाई है। इनको जिले में परीक्षा केंद्र का निर्धारण 25 नवंबर तक करना है। 26 को इन केंद्रों के नाम का प्रकाशन होगा। 30 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। जिला समिति परीक्षा केंद्रों का अनुमोदन कर मंडलीय समिति को पांच दिसंबर तक भेजेगी। मंडलीय समिति परीक्षण कर 10 दिसंबर तक इसे फाइनल करेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed