फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CBI busted the gang protecting the tainted nursing home, one inspector dismissed; two suspended

यूपी: दागी नर्सिंग होम को बचाने वाले गिरोह का सीबीआई ने किया फंडाभोड़, एक निरीक्षक बर्खास्त; दो निलंबित

Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Aug 2025 01:16 AM IST
सार

 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार और बुधवार को दो दिन बाराबंकी में कार्रवाई कर दागी नर्सिंग होम्स को बचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है

विज्ञापन
UP: CBI busted the gang protecting the tainted nursing home, one inspector dismissed; two suspended
लखनऊ में सीबीआई रेड। डेमो पिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मंगलवार और बुधवार को दो दिन बाराबंकी में कार्रवाई कर दागी नर्सिंग होम्स को बचाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरा खेल केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के अफसरों की सांठगांठ से चल रहा था।

विज्ञापन


सीबीआई ने मंगलवार को तीन सीबीएन निरीक्षकों और देवा नर्सिंग होम संचालक के बाद बुधवार को दो बिचौलियों बाराबंकी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल और एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के दोनों पदाधिकारी सीबीएन निरीक्षकों से मिलीभगत कर दवा कारोबारियों, नर्सिंग होम संचालकों को नारकोटिक्स के मामलों से बचाते थे। जांच में सामने आया कि दोनों पदाधिकारी नारकोटिक्स से जुड़े मामलों में समन पाने वालों से संपर्क कर मामला रफा-दफा कराते थे। सभी आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीबीआई जल्द तीनों निरीक्षकों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सीबीआई ने मंगलवार को महानगर स्थित सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के कार्यालय पर छापा मारकर निरीक्षक महिपाल सिंह, रवि रंजन और उन्हें घूस देने वाले जानकीपुरम स्थित देवा नर्सिंग होम के संचालक गयासुद्दीन अहमद को गिरफ्तार किया था। देर रात एक अन्य निरीक्षक आदर्श योगी के साथ बिचौलिये सुनील जायसवाल व संतोष जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया।


निरीक्षक महिपाल बर्खास्त, रवि और आदर्श निलंबित
घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार नारकोटिक्स निरीक्षक महिपाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं, रवि रंजन और आदर्श योगी निलंबित किए गए हैं। सीबीएन के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक महिपाल दो साल पहले पद पर तैनात हुआ था। प्रोबेशन अवधि में होने के कारण उसे बर्खास्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed