फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Candidates whose Aadhaar number is incorrect in their application must arrive this many hours in advance;

UP: जिन अभ्यर्थियों के आवेदन में आधार नंबर गलत उन्हें इतने घंटे पहले आना होगा; जानें परीक्षा के नए नियम

Wed, 11 Mar 2026 11:05 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 11 Mar 2026 11:05 PM IST
सार

उप्र पुलिस भर्ती बोर्ड ने 14-15 मार्च को उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा के लिए निर्देश जारी किए हैं। आधार नंबर गलत या मिसमैच वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से ढाई घंटे पहले केंद्र पर आना होगा। प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और काला-नीला पेन लाना अनिवार्य है। परीक्षा में मोबाइल, घड़ी, ज्वैलरी आदि ले जाना प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
UP: Candidates whose Aadhaar number is incorrect in their application must arrive this many hours in advance;
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14-15 मार्च को होने वाली लिखित परीक्षा के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अपने आवेदन आधार नंबर से पंजीकृत नहीं किया है अथवा आवेदन के चरण में आधार नंबर मिसमैच मिले हैं उन्हें परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा जिससे उनका सत्यापन हो सके। इसके लिए उन्हें अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड लाना होगा।

विज्ञापन


बोर्ड के निर्देशों के मुताबिक, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, पहचान पत्र (आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट), काला-नीला बाल पॉइंट पेन के साथ आना होगा। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामितीय पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैल्कुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रानिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैंड, पर्स, काला चश्मा, हैंडबैग, टोपी, खाने का सामान, सिगरेट, लाइटर, माचिस, गुटखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed