फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cadre IAS Officer To Head PMO

पढ़िए, मोदी के पीएमओ में सबसे पॉवरफुल कौन?

Tue, 27 May 2014 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 May 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
UP Cadre IAS Officer To Head PMO

दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय से डॉ. मनमोहन सिंह की विदाई और नरेंद्र मोदी की ताजपोशी के बीच बहुत कुछ बदला-बदला सा नजर आएगा लेकिन यूपी का दबदबा बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


फर्क होगा तो बस इतना कि पीएमओ की कमान अब यूपी काडर के आईएएस पुलक चटर्जी की जगह नृपेंद्र मिश्र के हाथों में होगी।

मिश्र को प्रधानमंत्री का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। नृपेंद्र मिश्र 1967 बैच के यूपी काडर के आईएएस हैं और 2009 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

अगले महीने जा रहे हैं अजीत सेठ

UP Cadre IAS Officer To Head PMO

यूपीए की तरह एनडीए सरकार में भी यूपी की ब्यूरोक्रेसी का दबदबा कायम रहने के संकेत हैं। प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव के पद पर नृपेंद्र मिश्र की नियुक्ति से इसके संकेत मिल रहे हैं।

मौजूदा समय में पीएमओ के प्रमुख सचिव और कैबिनेट सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर यूपी काडर के अफसर ही तैनात थे।

पुलक चटर्जी तथा कैबिनेट सचिव अजित कुमार सेठ दोनों ही 1974 बैच के आईएएस हैं।

केंद्र में सत्ता परिवर्तन के साथ ही पुलक चटर्जी की पीएमओ से विदाई हो गई और उनकी जगह रिटायर्ड आईएएस नृपेंद्र मिश्र पीएमओ का कामकाज संभालेंगे जबकि अजित कुमार सेठ का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कौन हैं नृपेंद्र मिश्र

UP Cadre IAS Officer To Head PMO

नृपेंद्र मिश्र टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ  इंडिया (ट्राई) के चेयरमैन रह चुके हैं। मिश्र की छवि एक कुशल प्रशासक की है।

प्रदेश में वह प्रमुख सचिव सूचना समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। लंबे समय तक वह दिल्ली में तैनात रहे हैं।

संचार, वाणिज्य एवं उर्वरक मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ वह अलग-अलग सरकारों में कई मंत्रियों के साथ भी काम कर चुके  हैं।

विज्ञापन

कैबिनेट सचिव बन सकती हैं नीता चौधरी

UP Cadre IAS Officer To Head PMO

प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्ति के  साथ ही अगले कैबिनेट सचिव को लेकर भी ब्यूरोक्रेसी में कयास लगाए जाने लगे हैं।

इस अहम पद के लिए जिन नामों की चर्चा है, उनमें यूपी काडर की 1977 बैच की आईएएस नीता चौधरी भी शामिल हैं। वह इस समय केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग में सचिव के पद पर तैनात हैं।

जानकारों का कहना है कि मोदी सरकार में शामिल यूपी के दिग्गज नेताओं की चली तो एक बार फिर यह पद यूपी के खाते में आ सकता है।

नीता चौधरी इस पद के मानकों को तो पूरा करती ही हैं, समीकरण भी उनके पक्ष में बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed