{"_id":"61bb89a695337e6a79295a40","slug":"up-cabinet-s-decisions-varanasi-divisional-office-will-now-be-built-on-ppp-mode-approval-for-companies-developing-ganga-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट के फैसले : वाराणसी मंडलीय कार्यालय अब पीपीपी मोड पर बनेगा, गंगा एक्सप्रेस-वे विकासकर्ता कंपनियों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट के फैसले : वाराणसी मंडलीय कार्यालय अब पीपीपी मोड पर बनेगा, गंगा एक्सप्रेस-वे विकासकर्ता कंपनियों को मंजूरी
Fri, 17 Dec 2021 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:23 AM IST
सार
इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है। बता दें कि वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडलीय कार्यालय का निर्माण अब पीपीपी मॉडल पर कराने का फैसला किया है। इससे संबंधित प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दे दी है। बता दें कि वाराणसी में प्रस्तावित एकीकृत मंडल स्तरीय कार्यालय का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
इसके लिए गाइडलान्स फॉर सेलेक्शन ऑफ कंसल्टेंट एंड डवलपर्स फॉर पीपीपी प्रोजेक्ट इन यूपी-16 के प्रावधानों में छूट दी गई है। इसके लिए जमीन का पट्टा 30 साल के लिए दिया जाएगा। इसे 30-30 साल के लिए बढ़ाया जाएगा। इस भूमि को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के निवर्तन पर मुफ्त रखी जाएगी। आवास विभाग इस भूमि को वाराणसी विकास प्राधिकरण को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
अडानी समूह और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लि. बनाएंगे गंगा एक्सप्रेस-वे
मेरठ से प्रयागराज तक बनने वाले देश के सबसे लंबे (594 किलोमीटर लंबे ) एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए चयनित विकासकर्ता कंपनियों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार सुबह आयोजित कैबिनेट की बैठक में ग्रुप एक के लिए मैसर्स आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड और ग्रुप 2, 3 और 4 के निर्माण के लिए मैसर्स अडानी इंटरप्राइजेस लिमिटेड को विकासकर्ता के रूप में मंजूरी दी गई। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि एक्सप्रेस-वे का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन