फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cabinet Minister Sanjay Nishad spoke out against his own government, saying it is not right to kill someon

यूपी: अपनी सरकार के खिलाफ मुखर हुए कैबिनेट मंत्री संजय निषाद, कहा- मुठभेड़ में किसी को मारना ठीक नहीं

Sat, 06 Jun 2026 08:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 06 Jun 2026 08:40 PM IST
सार

Sanjay Nishad: यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपनी ही सरकार पर हमला करते हुए कहा कि किसी को मुठभेड़ में मार देना उचित नहीं होता। 

विज्ञापन
UP: Cabinet Minister Sanjay Nishad spoke out against his own government, saying it is not right to kill someon
मंत्री संजय निषाद - फोटो : ANI

विस्तार

गाजीपुर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड के आरोपी कमलेश बिंद के पुलिस एनकाउंटर को लेकर योगी सरकार की सहयोगी निषाद पार्टी ने तीखा रुख अपना लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने न सिर्फ एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं, बल्कि गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई पर भी गंभीर आपत्तियां जताई हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर किसी व्यक्ति को सीधे मुठभेड़ में मार देना उचित नहीं है। ऐसे मामलों में न्यायिक प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।

विज्ञापन


पहले सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम और शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि अपराधियों की कोई जाति नहीं होती, लेकिन हर आरोपी को आत्मसमर्पण और न्यायिक प्रक्रिया का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप है तो उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाना चाहिए, जहां कानून के अनुसार सजा तय हो। उनका दावा है कि विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपी नहीं था। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि कमलेश की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को पहले थाने में प्रताड़ित किया गया और बाद में एनकाउंटर कर दिया गया। ऐसे आरोपों के बाद पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है।

विज्ञापन

मुख्य आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करके दिखाएं एसपी

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को कार्रवाई ही करनी थी तो मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ भी वैसी ही सख्ती दिखाई जानी चाहिए थी। उन्होंने गाजीपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक को चुनौती देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और सही है तो मुख्य आरोपियों के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं।

रासुका की चेतावनी पर भड़के, सीएम से करेंगे शिकायत

कमलेश बिंद के परिजनों और समर्थकों के विरोध प्रदर्शन के बाद उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की पुलिस की चेतावनी पर भी डॉ. निषाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, अगर रासुका लगाना है तो पहले हम पर लगाएं। हम और हमारे समाज के लोगों पर रासुका लगाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि यदि निषाद-बिंद समाज के लोगों पर इस तरह की कार्रवाई की गई तो प्रदेश की जेलें छोटी पड़ जाएंगी। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। वह इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। उनका आरोप है कि कुछ अधिकारियों की कार्यशैली सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है और जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed