{"_id":"5eff18a268c04a3fa2500a75","slug":"up-cabinet-minister-rajendra-pratap-singh-found-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, 24 घंटे में 982 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप, 24 घंटे में 982 नए मरीज मिले
Fri, 03 Jul 2020 05:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jul 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : amar ujala
यूपी के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस खबर से हड़कंप मच गया। तबियत खराब होने के बाद जांच के लिए उनका सैंपल भेजा गया था।
विज्ञापन
उनकी रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मंत्री के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार करवा रहा है। कैबिनेट मंत्री प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 982 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब 7451 कोरोना के सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
जबकि 17,557 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि वायरस के कारण प्रदेश में 749 मरीजों की मौत हुई है।