{"_id":"5dec463b1724ff3fe352612d65bf4265","slug":"up-cabinet-important-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना लॉन्च होते ही मिलेगा मकान का आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजना लॉन्च होते ही मिलेगा मकान का आवंटन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 13 Jan 2015 12:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह सचिवालय में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। लोहिया ग्रामीण बस का सफर अब 25 फीसदी सस्ता हो गया है। वहीं मकानों की आवंटन नीति बदल गई है। अब योजना लॉन्च होते ही मकानों का आवंटन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बैठक में पॉवर कॉरपोरेशन के एमडी एपी मिश्रा का कार्यकाल दो साल और बढ़ा दिया गया है। नई शीरा नीति को भी मंजूरी मिल गई है।
गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए शुरू की गई लोहिया ग्रामीण बस सेवा में अन्य बसों की तुलना में 25 फीसदी कम किराया लगेगा। यही नहीं लोगों को समय से बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए 1500 नई बसें भी खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
साथ ही सरकारी व निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से बनने वाले ईडब्ल्यूएस व एलआईजी मकानों के आवंटन नीति में बदलाव संबंधी प्रस्ताव को भी कैबिनेट मंजूरी मिली है। नई नीति के मुताबिक योजना लॉन्च करने के साथ ही इसके आवंटन की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन