Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet Expansion: Kailash Rajpoot takes oath as minister of state in UP cabinet.

UP Cabinet Expansion: राज्यमंत्री बने कैलाश सिंह राजपूत, 2017 में भाजपा से जुड़ने पर बदली किस्मत

Sun, 10 May 2026 05:01 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 10 May 2026 05:01 PM IST
सार

कन्नौज की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत को राज्यमंत्री की शपथ दिलाई गई। उन्होंने 1996 में भाजपा विधायक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वह बसपा और सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़े।

विज्ञापन
UP Cabinet Expansion: Kailash Rajpoot takes oath as minister of state in UP cabinet.
कैलाश सिंह राजपूत ने ली मंत्री पद की शपथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रविवार को योगी आदित्यनाथ सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार सम्पन्न हो गया है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सभी नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। कन्नौज जिले की तिर्वा विधानसभा सीट से विधायक कैलाश सिंह राजपूत को राज्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। उन्हें लोधी समाज के वोटरों को साधने के लिए कैबिनेट में जगह दी गई है।

विज्ञापन


कैलाश सिंह राजपूत भाजपा के अनुभवी नेता हैं और कन्नौज जिले के लोधी समाज में एक प्रभावशाली पहचान रखते हैं। उन्होंने 1996 में भाजपा विधायक के रूप में अपने राजनीतिक जीवन का शुभारंभ किया। 2007 में बसपा में शामिल हुए और तत्कालीन उमर्दा विधानसभा सीट (परिसीमन के बाद तिर्वा विधानसभा सीट में शामिल हुई) से विधायक चुने गए। 2012 का चुनाव उन्होंने सपा के टिकट पर लड़ा तब उन्हें हार नसीब हुई थी। 
विज्ञापन


2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए तिर्वा सीट पर जीत हासिल की और 2022 के चुनाव में भी इसी सीट पर प्रभावशाली जीत दर्ज की और अब योगी कैबिनेट का हिस्सा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने ली मंत्री पद की शपथ
इस मौके पर भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अजीत सिंह पाल, सोमेंद्र तोमर, कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

ये बने कैबिनेट मंत्री
भूपेंद्र चौधरी और मनोज पांडेय

इन्होंने राज्य मंत्री स्वंतत्र प्रभार पद की शपथ ली
अजीत सिंह पाल और सोमेंद्र तोमर

राज्यमंत्री पद की शपथ ली
कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed