{"_id":"69e1a496dac13cd054074069","slug":"up-cabinet-expansion-in-the-up-government-and-appointments-in-the-bjp-organization-this-week-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला
Fri, 17 Apr 2026 08:40 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 17 Apr 2026 08:40 AM IST
सार
दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इन मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक की। बंद कमरे में बैठक के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव के स्वरूप को इसी हफ्ते अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और भाजपा प्रदेश संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के बाद अब दिल्ली में मंथन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने इन मुद्दों पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ लंबी बैठक की।
विज्ञापन
बंद कमरे में बैठक के बाद माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में बदलाव के स्वरूप को इसी हफ्ते अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों स्तरों पर बदलाव के लिहाज से अगले सप्ताह के शुरुआती दो-तीन दिन अहम हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अग्निकांड में बुझ गई रोशनी, जिंदा जलीं सगी बहनें; राख के ढेर से निकाले गए दोनों के शव, हर तरफ चीख पुकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अग्निकांड के बाद दर्दनाक मंजर, राख के बीच हुई वरमाला की रस्म, खुले आसमान तले गुजरी रातें; टूट गए सारे सपने
सूत्रों का कहना है कि रविवार या सोमवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने की पूरी संभावना है। इसके बाद संगठन के नये पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी जाएगी। बता दें कि यूपी में संगठन चुनाव के प्रेक्षक विनोद तावड़े ने हाल ही में दो दिनों तक लखनऊ में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर दोनों मुद्दों के अलावा निगमों और बोर्डों में मनोनयन पर रायशुमारी की।
तावड़े ने शाह को सौंपी रिपोर्ट
विनोद तावड़े ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह को रिपोर्ट सौंप दी थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर आखिरी फैसला लेने के लिए अंतिम दौर की बैठक हो रही है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार या शनिवार को सभी पदाधिकारियों की मुलाकात अमित शाह से होगी। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।