{"_id":"5b0102fe4f1c1bd5408b6a43","slug":"up-cabinet-can-be-expanded-after-13-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट का विस्तार 13 जून के बाद, कैराना-नूरपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद होगा फेरबदल पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट का विस्तार 13 जून के बाद, कैराना-नूरपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद होगा फेरबदल पर मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार 13 जून के बाद हो सकता है। 31 मई को कैराना लोकसभा सीट व नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर मंथन होगा।
योगी सरकार का एक साल पूरा होने के बाद से ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानमंडल का सत्र समाप्त होने के बाद भी इसी तरह की चर्चाएं चली थीं। माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, कुछ पदोन्नत होंगे, कुछ के विभाग बदले जाएंगे। आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। जब भी भाजपा व संघ के बीच उच्च स्तरीय बैठक होती है, मंत्री पद के दावेदार सक्रिय हो जाते हैं।
भाजपा के एक नेता के मुताबिक अधिकतर मंत्री व प्रमुख नेता अभी कैराना व नूरपुर उपचुनाव में जुटे हैं। इसी के बाद कैबिनेट विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा होगी। 13 जून तक अधिमास होने के कारण नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में 13 जून के बाद ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है। यह अवधि जुलाई तक भी बढ़ सकती है।

...तो पहले होगा विभागों का मर्जर
यूपी विधानसभा
शासन ने विभागों के मर्जर का प्रस्ताव किया है। इसके तहत एक जैसे कार्य से जुड़े विभागों को मिला दिया जाएगा। कुल 37 विभाग बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसी भी चर्चा है कि विभागों के मर्जर के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। यदि ऐसा हुआ तो मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल होगा। सभी विभागों में एक-एक कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। कुछ मंत्रियों को एक से ज्यादा विभाग मिल सकते हैं। बड़े विभागों में काबीना मंत्री के साथ एक या दो राज्यमंत्री लगाए जा सकते हैं।