फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet can be expanded after 13 june

योगी कैबिनेट का विस्तार 13 जून के बाद, कैराना-नूरपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद होगा फेरबदल पर मंथन

Sun, 20 May 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 20 May 2018 10:39 AM IST
विज्ञापन
UP cabinet can be expanded after 13 june
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट का बहुप्रतीक्षित विस्तार 13 जून के बाद हो सकता है। 31 मई को कैराना लोकसभा सीट व नूरपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों के बाद मंत्रिपरिषद में फेरबदल पर मंथन होगा।  
विज्ञापन


योगी सरकार का एक साल पूरा होने के बाद से ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं। विधानमंडल का सत्र समाप्त होने के बाद भी इसी तरह की चर्चाएं चली थीं। माना जा रहा है कि मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरे शामिल किए जाएंगे, कुछ पदोन्नत होंगे, कुछ के विभाग बदले जाएंगे। आधा दर्जन मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। जब भी भाजपा व संघ के बीच उच्च स्तरीय बैठक होती है, मंत्री पद के दावेदार सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन


भाजपा के एक नेता के मुताबिक अधिकतर मंत्री व प्रमुख नेता अभी कैराना व नूरपुर उपचुनाव में जुटे हैं। इसी के बाद कैबिनेट विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक में चर्चा होगी। 13 जून तक अधिमास होने के कारण नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में 13 जून के बाद ही मंत्रिपरिषद में फेरबदल हो सकता है। यह अवधि जुलाई तक भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...तो पहले होगा विभागों का मर्जर

UP cabinet can be expanded after 13 june
यूपी विधानसभा
शासन ने विभागों के मर्जर का प्रस्ताव किया है। इसके तहत एक जैसे कार्य से जुड़े विभागों को मिला दिया जाएगा। कुल 37 विभाग बनाए जाने का प्रस्ताव है। ऐसी भी चर्चा है कि विभागों के मर्जर के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। यदि ऐसा हुआ तो मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल होगा। सभी विभागों में एक-एक कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। कुछ मंत्रियों को एक से ज्यादा विभाग मिल सकते हैं। बड़े विभागों में काबीना मंत्री के साथ एक या दो राज्यमंत्री लगाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed