{"_id":"64ad2290b37455c1870af836","slug":"up-cabinet-approves-many-big-decisions-on-tuesday-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी: ओबरा डी के नाम से 800 मेगावाट के लगेंगे दो पावर प्लांट, लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी: ओबरा डी के नाम से 800 मेगावाट के लगेंगे दो पावर प्लांट, लोगों को मिलेगी सस्ती बिजली
Tue, 11 Jul 2023 05:49 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jul 2023 05:49 PM IST
सार
यूपी सरकार ने मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने को मंजूरी दी है। इससे जनता को सस्ती बिजली मिलेगी। पहला यूनिट 50 महीने और दूसरा यूनिट 56 महीने में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ के लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सोनभद्र में ओबरा डी नाम से 800 मेगावाट के दो पावर प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है जिसमें यूपी सरकार और एनटीपीसी की 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी होगी।
इस परियोजना का पहला यूनिट 50 महीने और दूसरा यूनिट 56 महीने में बनकर तैयार होगा। जिसमें कुल 17985 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि प्लांट लगने के बाद एक रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगी।
ये भी पढ़ें - कांग्रेस चुनाव में सपा के साथ जाएगी या बसपा के, जानिए क्या-क्या बन सकते हैं समीकरण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विधायकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले राजभर, बताया - भाजपा से गठबंधन को लेकर क्या है प्लान
- कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि बैठक में रामपुर में रामपुर-शाहबाद-बाजपुर मार्ग पर कुल 57. 592 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
- मां विध्यवासिनी कॉरिडोर में विस्तारीकरण, सुंदरीकरण योजना के तहत पार्सल 1, 2, 2A 3, 3ए, 4, 5 में जनसुविधा के निर्माण के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण एवं निर्मित भवनों के ध्वस्तीकरण, मलबा निस्तारण का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
- रानीपुर टाइगर रिजर्व चित्रकूट के निकट पर्यटन विकास के लिए भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।
- भारत सरकार द्वारा ०मिशन वात्सल्य योजना (पूर्व नाम बाल संरक्षण योजना) की नवीन गाइडलाइन को अंगीकार करने का प्रस्ताव मंजूर किया गया है।