फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet approves 12 decisions.

यूपी कैबिनेट ने सात नए मेडिकल कॉलेजों के बजट को दी मंजूरी, कुल 12 प्रस्ताव पास

Tue, 16 Oct 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet approves 12 decisions.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में हुई बैठक में कुल 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक में इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है।

विज्ञापन


- इसके अलावा सरकार ने प्रदेश के सात जिलों एटा, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, हरदोई, प्रतापगढ़ और सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज के बजट पर सहमति दे दी।

एटा--216.58 करोड़
देवरिया--206.90 करोड़
फतेहपुर--212.50 करोड़
गाजीपुर--220.45 करोड़
हरदोई--206.33 करोड़
प्रतापगढ़--213 करोड़
सिद्धार्थनगर--245.11 करोड़

- दुग्ध उत्पादकों के लिए नंद बाबा पुरस्कार योजना के प्रस्ताव पर लगी मुहर। इसके तहत कम से कम 1500 लीटर दुग्ध उत्पादन करने वाले किसानों को ये पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें किसानों को राज्य स्तर पर 51 हजार रुपये, जिला स्तर पर 21 हजार रुपये और ब्लॉक स्तर पर 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन


- ललितपुर में पाली तहसील के 23 गांव को सदर तहसील में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

- सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए नई खांडसारी नीति को मंजूरी दे दी है। अभी तक एक चीनी मिल से 15 किलोमीटर की दूरी के भीतर खांडसारी उद्योग नहीं लगाया जा सकता था लेकिन अब उस की दूरी घटाकर 7:30 किलोमीटर कर दिया गया है। इससे गन्ना किसानों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed