{"_id":"5c7b4db7bdec2273970e5fe0","slug":"up-cabinet-approved-proposal-to-implement-kanya-sumangla-scheme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, हर बेटी को ग्रेजुएट तक पहुंचने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, हर बेटी को ग्रेजुएट तक पहुंचने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये
Sun, 03 Mar 2019 09:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:14 AM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने आम बजट में घोषित कन्या सुमंगला योजना को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों को बेटी के जन्म से ग्रेजुएट में प्रवेश तक पांच चरण में कुल 15 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि योजना केअंतर्गत लाभार्थी परिवार के लिए 1.80 लाख की आय की सीमा प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने आय सीमा बढ़ाकर तीन लाख करने का प्रस्ताव किया, जिसे मंजूरी दे दी गई है।
इस तरह 25 हजार रुपये मासिक आय वाले परिवारों को योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना की राशि लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे स्थानान्तरित की जाएगी।
इस योजना के जरिए सरकार निम्न मध्यम वर्ग के लगभग सभी परिवारों तक पहुंच सकेगी।

कन्या सुमंगला योजना में इस तरह मिलेगी सहायता
जन्म पर 1000 रुपये
एक वर्ष का टीकाकरण पूरा होने पर 2000 रुपये
कक्षा-1 में प्रवेश के बाद 2000 रुपये
कक्षा-6 में प्रवेश के बाद 2000 रुपये
कक्षा- 9 में प्रवेश के बाद 3000 रुपये
कक्षा-12 पास करने के बाद स्नातक या दो वर्षीय या इससे अधिक समय वाले डिप्लोमा में प्रवेश के बाद 5000 रुपये