फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP bypoll Results: After defeat in the by-election SP chief Akhilesh allegation BJP influenced public opinion with deceit

UP bypoll Results: उपचुनाव में हार के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव का आरोप- भाजपा ने छल-बल से जनमत को किया प्रभावित

Sun, 26 Jun 2022 09:46 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 26 Jun 2022 09:46 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर दोनों क्षेत्रों में सपा मजबूती से चुनाव लड़ी है। जनता का रुझान सपा की ओर रहा है। भाजपा ने अपने पक्ष में जबरन मतदान के लिए सभी अलोकतांत्रिक एवं निम्नस्तर के हथकंडे अपनाए। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया।

विज्ञापन
UP bypoll Results: After defeat in the by-election SP chief Akhilesh allegation BJP influenced public opinion with deceit
अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में दो लोकसभी सीटों पर हार मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर संसदीय उपचुनाव में भाजपा सरकार ने सत्ता का खुलकर दुरुपयोग किया। उसने छल-बल से जनमत को प्रभावित करने का षडयंत्र किया है। भाजपा की सत्ता लोलुपता ने प्रदेश में सभी लोकतांत्रिक मान्यताओं को ध्वस्त कर दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि आजमगढ़ और रामपुर दोनों क्षेत्रों में सपा मजबूती से चुनाव लड़ी है। जनता का रुझान सपा की ओर रहा है। भाजपा ने अपने पक्ष में जबरन मतदान के लिए सभी अलोकतांत्रिक एवं निम्नस्तर के हथकंडे अपनाए। मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया। उन्हें डराया-धमकाया गया। पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को थानों में जबरन अवैध तरीके से बैठा लिया। पोलिंग एजेंटों को मतदान केंद्रों से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की मनमानी का प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि रामपुर में जहां मुस्लिम क्षेत्र में 900 वोट थे वहां 6 वोट पड़े और जहां 500 वोट थे वहां सिर्फ एक वोट पड़ा। यह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का मजाक है। लोकतंत्र लहूलुहान है और यह जनता का उपहास है। लोकसभा उपचुनाव की जीत का जश्न मनाना जनता का उपहास करना है। मुख्यमंत्री जिस जीत का दावा करते हैं उस तथाकथित जीत से जनता हतप्रभ है। सच तो यह है कि 2024 में जनता भाजपा के इस अहंकार को तोड़कर रख देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed