{"_id":"674289517c6f7f9d8000fd9d","slug":"up-bypoll-result-sp-bjp-learnt-many-lessons-from-results-bjp-confidence-increased-from-karhal-kundarki-2024-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी उपचुनाव: नतीजे से SP-BJP को मिले कई सबक, करहल-कुंदरकी से बढ़ा कॉन्फिडेंस; तीन सीटों पर बढ़ी योगी की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी उपचुनाव: नतीजे से SP-BJP को मिले कई सबक, करहल-कुंदरकी से बढ़ा कॉन्फिडेंस; तीन सीटों पर बढ़ी योगी की टेंशन
Mon, 25 Nov 2024 06:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:51 AM IST
सार
यूपी उपचुनाव के नतीजे से सपा-भाजपा को कई सबक मिले। करहल-कुंदरकी से भाजपा का आत्मविश्वास बढ़ा, तो तीन अन्य सीटों ने योगी की टेंशन बढ़ा दी है। आगे पढ़ें और जानें पूरी रिपोर्ट...
विज्ञापन
यूपी उपचुनाव: तीन सीटों पर बढ़ी योगी की टेंशन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव परिणाम ने सपा और भाजपा को कई सबक सिखा गए। करहल और कुंदरकी में भाजपा जहां वोटबैंक बढ़ाने में कामयाब रही, वहीं गाजियाबाद और मझवां में जीत दोहराने के बावजूद घटे वोटबैंक ने उसके लिए चुनौती बढ़ा दी है। दूसरी ओर सपा भले ही करहल और सीसामऊ सीट बचाने में कामयाब रही हो, लेकिन घटा वोटबैंक उसके लिए भी खतरे की घंटी है। पेश है सीटवार स्थिति पर आधारित रिपोर्ट...
विज्ञापन
गाजियाबाद : भाजपा जीती, पर वोट घटा
वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150205 वोट मिले थे, सपा को 44688 और कांग्रेस को 11818 वोट मिले थे। बीते लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा का वोट घटकर 137206 पर पहुंच गया, कांग्रेस ने बढ़त के साथ 73950 वोट हासिल किए थे। उपचुनाव में भी भाजपा का वोट घटने का सिलसिला जारी रहा और उसे 96946 मत मिले। सपा को सिर्फ 27595 वोट मिले। इसकी बड़ी वजह दलों में उत्साह की कमी मानी जा रही है।
विज्ञापन