यूपी उपचुनाव: चुनाव आयोग से सपा ने की मांग, कहा- पुलिसकर्मी न करें मतदाता पहचान पत्र की जांच
UP by-election: यूपी की नौ सीटों पर 20 नवंबर को वोट पड़ने हैं। वोटिंग के ठीक पहले सपा ने चुनाव आयोग से मांग करते हुए कहा कि पुलिस के पास मतदाता पहचान पत्र जांच करने के अधिकार न हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी की नौ सीटों पर 20 नंवबर को वोटिंग होनी है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर उपचुनाव के मतदान के दिन किसी पुलिसकर्मी को मतदाता पहचान पत्र की जांच न करने का आदेश दिया जाए। पार्टी का कहना है कि इस संबंध में संबंधित निर्वाचित अधिकारी, जिलाधिकारी, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर मतदाता पहचान पत्र की जांच करने का अधिकार मतदान अधिकारी को है। लोकसभा 2024 के चुनाव में मतदान के दिन मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए पुलिसकर्मियों ने अपने पद का दुरुपयोग करके सपा समर्थक मतदाताओं को विशेषकर मुस्लिम मतदाताओं को उनके नकाब उठाने की प्रक्रिया से भयभीत किया।
ऐसे मतदाताओं को बिंना मताधिकार का प्रयोग किए वापस जाना पड़ा जिससे चुनाव प्रभावित हुआ। इसके अलावा बीएलओ को निर्देश दिया जाए कि पूरे निर्वाचन क्षेत्र विशेषकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मतदाता पर्ची का शत-प्रतिशत वितरण किया जाए।
मतदान करें, सावधान रहें, भविष्य का रुख तय करेगा उपचुनाव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह उपचुनाव उत्तर प्रदेश के भविष्य का रुख तय करेंगे। इन उपचुनावों में लोकसभा-2024 के चुनावों की तरह भाजपा की नकारात्मक राजनीति को फिर से धूल चटाने और संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण व सामाजिक न्याय के संघर्ष को बचाने के लिए पूरा पीडीए समाज एकजुट है।
उन्होंने जारी बयान में कहा कि महंगाई, बेरोजगारी-बेकारी, भ्रष्टाचार और नफरत की राजनीति से मुक्ति के लिए पीडीए फिर से लामबंद है। अब उसके सामने एक स्पष्ट लक्ष्य भविष्य में अपनी सरकार बनाना है। अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की कि शत-प्रतिशत मतदान करें और पूरी तरह से सावधान रहें। वहीं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी अखिलेश ने मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान की अपील की है।