फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By-Election: Mayawati said on batenge to katenge If join BSP will move ahead and will be safe

UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

Sat, 02 Nov 2024 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 04:57 PM IST
सार

UP By-Election 2024: भाजपा के बटेंगे तो कटेंगे के बयान पर पर मायावती ने पलटवार किया है। इस दौरान उन्होंने सपा को भी निशाने पर लिया। कहा कि 'बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे' ये असली नारा है। 

विज्ञापन
UP By-Election: Mayawati said on batenge to katenge If join BSP will move ahead and will be safe
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनावों की हलचल है। इसी कड़ी में शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की घोषणा हो गई है। बीएसपी इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसको लेकर बीजेपी और एसपी के गठबंधन दलों की नींद उड़ गई है। 

विज्ञापन


उपचुनावों के दौरान बीजेपी और एसपी अपने-अपने गठबंधन दलों के साथ दोस्ताना मुकाबला करते थे। क्योंकि, बीएसपी आमतौर पर ज्यादा उपचुनाव नहीं लड़ती थी। बीजेपी लोगों को गुमराह करने के लिए कह रही है, 'बटेंगे तो कटेंगे'। जबकि एसपी कह रही है 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे'। उनके दोहरेपन को ध्यान में रखते हुए यह होना चाहिए कि 'बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे'।
विज्ञापन

 

सीएम योगी के बयान से शुरू हुई नारेबाजी

बताते चलें कि उपचुनाव को लेकर यूपी में इन दिनों नारों का दौर चल रहा है। इसको लेकर आए दिन नए पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। बात शुरू होती है सीएम योगी आदित्यनाथ के एक बयान से। जिसमें उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा था कि 'बटेंगे तो कटेंगे'। सीएम के इस बयान को उस समय और बल मिल गया, जब मथुरा बैठक में आरएसएस ने इसका समर्थन किया। इसके बाद इस पर सपा ने पलटवार किया। 

यह भी पढ़ेंः- बिहार सम्पर्क क्रांति में बम की खबर से हड़कंप: गोंडा में ट्रेन रोककर की गई तलाशी, मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम
 

अब इन नारों पर मायावती की एंट्री 

सपा ने लिखा कि, 'न बटेंगे न कटेंगे, पीडीए संग रहेंगे'। राजधानी में सपा कार्यालय के सामने इसका पोस्टर लगाया गया। प्रदेश में इस बयान ने तूल पकड़ा तो बसपा भी पीछे न रही। अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा कि 'बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे'। उन्होंने इसे असली नारा करार दिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed