फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: India alliance will use full force on nine seats, Kejriwal can also rally with Rahul-Priyanka

यूपी उपचुनाव: इंडिया गठबंधन नौ सीटों पर लगाएगा पूरी ताकत, राहुल-प्रियंका के साथ केजरीवाल भी कर सकते हैं रैली

Thu, 07 Nov 2024 09:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 09:14 PM IST
सार

UP by-election: यूपी की नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रहा है। अगले सप्ताह से राहुल और प्रियंका के साथ अरविंद केजरीवाल की भी रैली प्रदेश में हो सकती है। 
 

विज्ञापन
UP by-election: India alliance will use full force on nine seats, Kejriwal can also rally with Rahul-Priyanka
राहुल, प्रियंका के साथ अखिलेश। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन अगले सप्ताह चुनाव प्रचार को धार देगा। प्रदेश में दो से तीन संयुक्त रैली कराने की तैयारी है। इसके जरिए उपचुनाव में एकजुटता का संदेश देने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन


प्रदेश की नौ सीटों पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने पांच सीटें मांगी थी, लेकिन सपा ने सिर्फ दो सीटें देने की घोषणा की। अंतिम समय तक सीटें नहीं तय हो पाने की वजह से कांग्रेस ने चुनाव मैदान से किनारा कर दिया। ऐसे में गठबंधन होने का दावा करते हुए सपा ने सभी नौ सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। पिछले सप्ताह गाजियाबाद में अखिलेश यादव ने जनसभा की, जिसमें कांग्रेस के कई नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


 कांग्रेस ने भी सभी सीटों पर प्रभारी और पर्यवेक्षक उतार दिए हैं। इस बीच कांग्रेस के ज्यादातर नेता वायनाड में हो रहे उपचुनाव में चले गए हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन ने रणनीति तैयार की है कि अगले सप्ताह के बाद प्रदेश में दो से तीन संयुक्त रैली की जाएगी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अथवा राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित अन्य समान विचारधारा वाले दलों के नेताओं को बुलाया जाएगा। इस संयुक्त रैली के जरिए विपक्ष की एकजुटता का संदेश देने की तैयारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि विभिन्न स्थानों पर जनसभाएं हो रही हैं। सपा और कांग्रेस के नेता संयुक्त रूप से हिस्सा ले रहे हैं। कोशिश है कि दो से तीन बड़े आयोजन किए जाएं, जिसमें कांग्रेस सहित अन्य दलों के वरिष्ठ नेताओं को बुलाया जाएगा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि गाजियाबाद से लेकर मझवां तक कांग्रेस के नेता बूथ स्तर पर डटे हुए हैं। वरिष्ठ नेता अभी वायनाड सहित अन्य राज्यों में भी गए हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम तय होते ही वे यहां जनसभाएं करेंगे। हालांकि अभी अधिकृत तौर पर किसी का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed