फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Elections on nine seats tomorrow, maximum 14 candidates in Ghaziabad, least in Sisamau and Kha

यूपी उपचुनाव : नौ सीटों पर वोटिंग शुरू, सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में, सीसामऊ और खैर में सबसे कम

Wed, 20 Nov 2024 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Nov 2024 07:23 AM IST
सार

UP by-election: यूपी की नौ सीटों पर आज चुनाव होगा। इन नौ सीटों पर 11 महिलाओं सहित 90 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। आइए सीटवार ब्योरा जानते हैं।
 

विज्ञापन
UP by-election: Elections on nine seats tomorrow, maximum 14 candidates in Ghaziabad, least in Sisamau and Kha
यूपी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी की उपचुनाव वाली 9 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है । इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। जबकि, 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं।

विज्ञापन


मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) सीट पर 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इन नौ सीटों पर 1846846 पुरुष, 1588967 महिला और 161 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद और सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर व सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन


विधायकों के सांसद बन जाने से खाली हुई सीटें
यूपी में 20 नवंबर को फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं। कानपुर जिले की सीसामऊ से इरफान सोलंकी के जेल जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। मिल्कीपुर सीट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 3718 बूथों पर होगा मतदान

UP by-election: Elections on nine seats tomorrow, maximum 14 candidates in Ghaziabad, least in Sisamau and Kha
पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में कुल 1917 मतदान केंद्रों के 3718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) पर मतदान होगा। इन मतदेय स्थलों में 1237 संवेदनशील हैं। मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को
चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल, वीडियोग्राफी भी होगी रिणवा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। 1994 मतदेय स्थल पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 434 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। बूथों पर जो मतदाता शाम 5 बजे उपस्थित रहेंगे, वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 अन्य पहचान पत्र भी होंगे मान्य

आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति एक नजर में

UP by-election: Elections on nine seats tomorrow, maximum 14 candidates in Ghaziabad, least in Sisamau and Kha
यूपी उपचुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
मीरापुर-  मीरापुर में कुल मतदाता 324571 हैं। इनमें 1,71,912 पुरुष, 1,52,644 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कुंदरकी- -कुंदरकी में कुल मतदाता 3,84,673 हैं। इनमें 2,08,524 पुरुष, 1,76,136 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां 12 प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।

गाजियाबाद-गाजियाबाद में 4,61,644 मतदाता हैं। इनमें 2,54,159 पुरुष, 2,07,456 महिलाएं और 29 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

खैर -खैर में कुल 4,02,819 मतदाता हैं, जिनमें 2,15,088 पुरुष, 1,87,709 महिलाएं और 22 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।

करहल-करहल में कुल 3,82,483 मतदाता हैं। इसमें 2,07,522 पुरुष, 1,74,957 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां 7 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं।

सीसामऊ-सीसामऊ निर्वाचन क्षेत्र में 2,71,042 मतदाता हैं। इनमें 1,43,768 पुरुष, 1,27,273 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 5 उम्मीदवार हैं।

फूलपूर-फूलपुर में 4,07,944 मतदाता हैं। इनमें 2,23,842 पुरुष, 1,84,044 महिलाएं और 58 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कटेहरी-कटेहरी में कुल मतदाता संख्या 4,01,165 है, जिसमें 2,10,726 पुरुष, 1,90,439 महिलाएं और कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। क्षेत्र में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मझवा- मझवा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या 3,99,633 है, जिसमें 2,11,305 पुरुष, 1,88,309 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed