फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Campaigning for nine seats ends, voting on November 20, polling parties will leave tomorrow

यूपी उपचुनाव: नौ सीटों के लिए चुनाव प्रचार थमा, 20 नवंबर को पड़ेंगे वोट, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 19 Nov 2024 07:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 19 Nov 2024 07:36 AM IST
सार

UP by-election: यूपी की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। कोर्ट में पिटीशन होने की वजह से मिल्कीपुर में चुनाव नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
UP by-election: Campaigning for nine seats ends, voting on November 20, polling parties will leave tomorrow
उपचुनाव के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां।

विस्तार

यूपी की नौ सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया। इन सभी सीटों पर 20 नवंबर को वोट पड़ने हैं। यूपी में दस सीटों पर उपचुनाव होना था लेकिन मिल्कीपुर का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से यहां चुनाव नहीं हो रहा है। इन सभी सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार को निकलेंगी। 
विज्ञापन

सीएम योगी रहेंगे अयोध्या में 

 प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को जब मतदान हो रहा होगा तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में मौजूद रहेंगे। वे यहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन का अभी आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सीएम योगी रामजन्मभूमि में रामलला के दर्शन करने के साथ हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला के दरबार में भी माथा टेकेंगे। सीएम अयोध्या के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन

कटेहरी में थमा प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच बजे से थम गया। मंगलवार को अकबरपुर हवाईपट्टी से 425 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसे लेकर सोमवार को हवाईपट्टी पर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अधिग्रहीत वाहनों के पहुंचने का सिलसिला दिनभर चला। कटेहरी उपचुनाव में मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। कुल 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 20 नवंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed