फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP by-election: Akhilesh Yadav has taunted BJP After voting is over and cornered police

यूपी उपचुनाव: भाजपा पर अखिलेश यादव का शायराना वार, लिखा- 'ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में...'

Thu, 21 Nov 2024 03:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 03:13 PM IST
सार

यूपी उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर शायराना वार किया है। एक्स पर लिखा कि 'ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में...' आगे पढ़ें और जानें पूरी खबर...

विज्ञापन
UP by-election: Akhilesh Yadav has taunted BJP After voting is over and cornered police
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। मतदान के दूसरे दिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस को घेरे पर लिया। सपा मुखिया ने लिखा कि 'ज़ुल्मी हुक्मरानों ने ला दिया है ऐसे हालातों में, पत्थर दे दिए हिफाजत करने वालों के हाथों में'। यह शायराना पंक्तियां लिखते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों की एक फोटो भी शेयर की है।  

विज्ञापन


बताते चलें कि कई सीटों पर मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिसकर्मियों का रवैया सवालों के घेरे में रहा। लोगों ने आरोप लगाए थे कि पुलिस जगह-जगह बैरियर लगाकर अवरोध पैदा कर रही है। लोगों को जबरन लौटाया जा रहा है। कानपुर की सीसामऊ सीट पर कुछ जगहों पर फर्जी वोटिंग कराने के नाम पर रोकटोक की गई। 

विज्ञापन

मतदाताओं को टोकना शुरू कर दिया

इस पर भाजपा-सपा के नेता चुनाव अधिकारियों से उलझ गए। इस दौरान दो युवकों को फर्जी मतदान करने के आरोप में पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। मतदान के लिए सुबह करीब नौ बजे अलग-अलग मोहल्लों के लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले तो पुलिस ने मतदाताओं को टोकना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसक अलावा मीरापुर उपचुनाव मतदान के दौरान ककरौली में खूब हंगामा हुआ। मतदान से रोके जाने का आरोप लगाकर मुस्लिम समाज के लोगों ने मोरना-जानसठ मार्ग पर जाम लगा दिया था। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची तो कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था।

एसओ का पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल

एसओ राजीव शर्मा, हेड कांस्टेबल विक्रांत, सिपाही शैलेंद्र भाटी और नवीन घायल हो गए थे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को दौड़ाया। एसओ का महिला मतदाताओं की ओर पिस्टल तानते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed