फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up buses will go to vaishno devi katra

यूपी वालों के लिए खुशखबरी, वैष्णों देवी के लिए इन शहरों से जाएंगी बसें

Tue, 19 Dec 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 19 Dec 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
up buses will go to vaishno devi katra
डेमो - फोटो : डेमो
 यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की लग्जरी बसें अब वैष्णो देवी कटरा तक जाएंगी। पहले चरण में पश्चिमी यूपी के तीन शहरों से कटरा तक बसों का संचालन होगा। इसके लिए 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दोनो राज्यों एवं परिवहन निगम के बीच अनुबंध होगा।
विज्ञापन


दोनों राज्यों के परिवहन मंत्री मुख्यमंत्री आवास पर समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इससे उत्तर प्रदेश की बसें मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर से जम्मू-कश्मीर तक आ-जा सकेंगी। इस मौके पर उत्तराखंड के उन सभी रूट पर भी नए सिरे से समझौता होगा जिन पर बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

बसों में लगेंगे खुफिया कैमरे

up buses will go to vaishno devi katra
डेमो - फोटो : डेमो
 वहीं उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मंगलवार से खुफिया कैमरे (सीसीटीवी कैमरा) लगाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद से ड्राइवर व कंडक्टर और यात्री कैमरे की नजर में रहेंगे। इसके लिए मुंबई की कंपनी सोमवार को लखनऊ पहुंची और कैसरबाग डिपो का जायजा लिया।

ट्रायल पर बहराइच व हरदोई रूट की बसों में कैमरा व पैनिक बटन लगाने के लिए चिह्नित किया गया है। साधारण श्रेणी की इन बसों में तीन-तीन कैमरा व दस-दस पैनिक बटन लगाए जाएंगे। कैसरबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के मुताबिक मुम्बई की एफ आईएस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बसों में उपलब्धता के हिसाब से कैमरा व पैनिक बटन लगाने पर सहमति बनी है।

बहराइच रूट की (यूपी 33 एटी5469) एवं हरदोई रूट की (यूपी एटी 5471) बसों में कैमरा व पैनिक बटन लगाने की तैयारी है। 30 दिन तक बसों की हरकत को रिकॉर्ड करके रखा जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed