फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP budget today: Big gifts can be given in the 9th budget of Yogi government, farmers and youth are expecting

UP Budget 2025: योगी सरकार के 9वें बजट में मिल सकती हैं बड़ी सौगातें, किसानो-युवाओं को बड़े तोहफे की उम्मीद

Thu, 20 Feb 2025 08:45 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 20 Feb 2025 08:45 AM IST
सार

UP Assembly Budget: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट आज दोपहर 11 बजे पेश किया जाएगा। आठ लाख करोड़ के इस बजट में युवाओं और किसानों को बड़े तोहफे की उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
UP budget today: Big gifts can be given in the 9th budget of Yogi government, farmers and youth are expecting
आज बजट पेश करेगी योगी सरकार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

UP Assembly Budget:योगी सरकार बृहस्पतिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेगी। विकास को रफ्तार देने वाले और दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और किसानों को बड़ी सौगात दी जाएगी। करीब 8 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित बजट में लोक लुभावन और कल्याणकारी घोषणाओं का पिटारा खुलेगा। इस बजट में वर्ष 2022 में योगी सरकार के घोषणा पत्र को पूरा करने की झलक दिखेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का आम बजट बृहस्पतिवार सुबह विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले इसे कैबिनेट से अनुमोदित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सुबह उनके आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। केंद्रीय बजट के अनुपात में प्रदेश के बजट का आकार लगभग 16 फीसदी होगा। सरकार का फोकस बुनियादी विकास, रोजगार, तकनीकी उन्नयन, कृषि और स्वास्थ्य पर रहेगा। बजट का एक हिस्सा धार्मिक पर्यटन और शिक्षा के लिए भी होगा।
विज्ञापन


बजट में एक्सप्रेस वे और लिंक एक्सप्रेस वे के लिए बड़ी धनराशि की घोषणा हो सकती है। कैबिनेट में सरकार विन्ध्य एक्सप्रेस वे की घोषणा पहले ही कर चुकी है। प्रयागराज से वाराणसी होकर सोनभद्र तक जाने वाले इस नए एक्सप्रेस वे की लागत 24 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है। बजट में इस मद में प्रावधान किया जा सकता है। लिंक एक्सप्रेस वे के जरिये प्रदेश के सभी वर्तमान, निर्माणाधीन और प्रस्तवित एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए भी बजट में प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए शहरी क्षेत्रों के विकास और मेट्रो परियोजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का इंतजाम भी होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम की योजना के लिए आवंटन हो सकता है। शहरी क्षेत्रों में सुविधाओं के विकास की मद में बड़ी धनराशि मिल सकती है। पिछले बजट में इस मद में 3000 करोड़ दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed